ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में प्रभारी अधिकारी (खनिज) के मार्गदर्शन में 30 एवं 31 अक्टूबर 2026 की दरमियानी रात मेहरा टोल एवं थाना बिजौली क्षेत्र में खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान खनिज गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए तीन वाहन पाए गए। खनिज विभाग की टीम ने मौके पर ही तीनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है। जब्त वाहनों के क्रमांक RJ- 11-GC-7853, RJ-11-GB-9176 एवं RJ-11-GC-5420 हैं।
जब्त किए गए वाहनों को खनिज सहित संबंधित थाने की अभिरक्षा में रखा गया है। तीनों वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार अर्थदंड अधिरोपित करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जा रही है।
इस कार्रवाई में प्रभारी खनिज निरीक्षक कमलेश अहिरवार के साथ पुलिस बल की ओर से सुरेंद्र कुशवाह, दारा सिंह, नवनीत उपाध्याय एवं वरुण पुरी शामिल रहे।रहे।
