ग्वालियर। जिले में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर सवारी वाहनों की लगातार जाँच की जा रही है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने अभियान बतौर वाहनों की जाँच कर सुरक्षा मानकों का पालन कराने के निर्देश क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को दिए हैं। इस क्रम में बुधवार को ग्वालियर शहर में हजीरा क्षेत्र सहित शहर के अन्य बाजारों में ऑटो रिक्शा वाहनों की फिटनेस, परमिट व पीयूसी इंश्योरेंस इत्यादि की जाँच की गई। साथ ही अटल गेट पुरानी छावनी पर माल वाहक वाहनों की जाँच की गई। इस दौरान वाहनों में मियां पाई जाने पर कुल 01 लाख 36 हजार रुपए का जुर्माना (शमन शुल्क) वसूला गया।
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने बताया कि शहर में ऑटो रिक्शा की चैकिंग के दौरान सुरक्षा मानकों व परमिट इत्यादि में कमी पाई जाने पर 57 हजार रुपए का शमन शुल्क वसूला गया । इसी तरह संभागीय उड़नदस्ते ने अटल गेट पुरानी छावनी पर चार लोडिंग वाहनों में क्षमता से अधिक भार परिवहन करते हुए मिलने पर 79 हजार रुपए के शमन शुल्क की वसूली की गई।गई।
