ग्वालियर। लश्कर के थाना माधवगंज क्षेत्र के गुढा इलाके में वाहनों के कांच फोड़ने वाली गैंग सक्रिय है। 7 दिनों में घरों के बाहर खड़े वाहनों के कांच तोड़े जाने के चार मामले सामने आए हैं। रात में यह गैंग सक्रिय होकर वारदात को अंजाम देती है।
रात 1:30 बजे साई बाबा मंदिर के आगे सुप्रभा हाईस्कूल वाली गली में अज्ञात युवकों ने घर के बाहर खड़े वाहन के कांच तोड़ दिए। दो दिन पूर्व इसी क्षेत्र में बाहर खड़ी टमटम व मोटर साइकिल में पत्थर मारकर वाहनों को क्षतिग्रस्त किया गया है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस गली मेॅ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। यहां शराबी व जुआरीयों ने अपना अड्डा बना रखा है। यहां असामाजिक तत्व शराब, गांजे का नाश कर मोहल्ले वालों को परेशान करना, गाली गलौज व मारपीट करते हैं। थाने में भी कई बार शिकायत के बाद भी इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ़ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है।
पीड़ित क्षेत्रीय वाशिंदों की अपने नेता और मंत्री से आस
क्षेत्र में इस तरह की गैंग सक्रिय होने से थाना माधवगंज की माइक्रो-बीट सिस्टम व रात्रि गश्त-व्यवस्था पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा होता है। दक्षिण विस के गुढा क्षेत्र के पीड़ित वाशिंदों ने स्थानीय जनप्रतिनिधी और शासन के कैबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह से अपेक्षा की गई है कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधी होने के नाते मंत्री स्वयं मामले को संज्ञान में लेकर क्षेत्र की जनता पूर्ण सुरक्षा का भरोसा कायम करने के साथ ही पुलिस को भी अपनी जिम्मेदारी का अहसास कराया जाएँ।
