ग्वालियर। झांसी रोड स्थित एक मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार, बंधक बनाने और गंभीर शोषण का मामला सामने आने के बाद सोमवार को आज विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल (प्रांत इकाई-मध्य भारत) के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम अतुल सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
बाल आयोग की टीम द्वारा औचक निरीक्षण में जो तथ्य सामने आए हैं, वे दिल दहला देने वाले हैं। छोटे बच्चों और बालिकाओं को काल कोठरियों में बंद कर प्रताड़ित करना अक्षम्य अपराध है।
हिन्दू संगठन की प्रमुख मांगें:- SIT का गठन: मानव अधिकार आयोग, बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उच्च स्तरीय टीम बनाई जाए।
सभी मदरसों की जांच हो:- ग्वालियर जिले के सभी मदरसों की मान्यता, फंडिंग सोर्स, बच्चों की संख्या और उनके मूल निवास की सघन जांच हो।
पॉक्सो और रासुका लगाया जाए :- दोषियों पर तुरंत POCSO एक्ट एवं NSA_ के तहत सख्त कार्रवाई की जाए।
अवैध मदरसे हों सील:- बिना वैध दस्तावेज़ और पंजीयन के चल रहे सभी अवैध मदरसों को तुरंत सील किया जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान ये संघठनों के पदाधिकारी रहे:_
विभागीय एवं प्रांतीय पदाधिकारी: पप्पू राठौर (विभाग मंत्री), प्रताप सिकरवार (प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख), हरि सेंगर (विभाग संयोजक), जिला पदाधिकारी-कृष्ण कुमार रावत (जिला मंत्री), भरत पाठक (लश्कर जिला मंत्री), कार्यकर्ता:-नीरज ऊंचिया, लोकेश कुशवाह, चेतन मीणा, रवि जैन, अमित तिवारी, गजेंद्र दिसोरिया, शिवजीत तोमर, दीपक मांझी, आकाश रजक, वीर सिंह गौड़, सूरज शाक्य, हरीश रजक, रंजीत रजक तथा अभी भदौरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
