राजनीति

दतिया उपचुनाव कार्यालय एवं सोशल मीडिया सेंटर का भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री, प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी के मुख्यातिथि में 17 जुलाई को होगा भव्य उद्घाटन

दोपहर 3ः30 बजे होटल प्राक्षी में मीडिया एवं सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन होगा, इससे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी दतिया उप-चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे

दतिया/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी व ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह एवं पार्टी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी शुक्रवार 17 जुलाई को सुबह 11 बजे होटल रतन रॉयल में बनाए गए दतिया उप-चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।

इसी प्रकार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा, उपचुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह एवं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी दोपहर 3ः30 बजे होटल प्राक्षी में मीडिया एवं सोशल मीडिया सेंटर का उद्घाटन करेंगे। इन कार्यक्रमों में संभाग प्रभारी डॉ. अभय प्रताप सिंह यादव, विधायक प्रदीप अग्रवाल, जिला प्रभारी गजेन्द्र सिंह सिकरवार एवं जिला अध्यक्ष  रघुवीर सिंह कुशवाह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

उप-चुनाव अभियान प्रमुख एवं सह प्रमुख की घोषणा 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल एवं दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व सांसद  भारत सिंह कुशवाह की सहमति से प्रदेश महामंत्री व उपचुनाव सह प्रभारी राहुल कोठारी ने चुनाव अभियान प्रमुख एवं सह प्रमुख की घोषणा भाजपा के प्रदेश कार्यालय से गुरुवार की देर रात की गई है, चुनाव अभियान प्रमुख एवं सह प्रमुख के नामों की सूची प्रकाशित की है, जो निम्‍नानुसार है।

उप-चुनाव संचालन की घोषणा के साथ ही सूची जारी

वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष व विधायक हेमंत खण्‍डेलवाल एवं दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह की सहमति से प्रदेश महामंत्री व उप- चुनाव सह प्रभारी राहुल कोठारी ने उपचुनाव संचालन की घोषणा भी की गई है, जिसकी सूची का फोटो समाचार के साथ है।