ग्वालियर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को दोपहर 2 बजे राजकीय विमान से भोपाल से चलकर ग्वालियर विमानतल पधारे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष भाजपा हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट भी ग्वालियर आए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुछ देर रुकने के पश्चात हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने को रवाना हुए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ग्वालियर आगमन अवसर पर विमानतल पर क्षेत्रीय सांसद भारत सिंह कुशवाह, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया, विधायक भितरवार मोहन सिंह राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव शाम 6.30 बजे हैलीकॉप्टर द्वारा भिण्ड जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद फ़िर ग्वालियर विमानतल पधारे। उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला साथ आए। विमानतल पर ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन भदौरिया, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष अशोक जादौन, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया सहित पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष अभय चौधरी, मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदयवीर गुर्जर, जीडीए के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता, देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल पर कुछ देर रुकने के पश्चात राजकीय विमान से भोपाल रवाना हुए। उनके साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट भी रवाना हुए। विमानतल पर संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद कुमार सक्सेना, डीआईजी असित यादव, कलेक्टर रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, नगर निगम के अपर आयुक्त टी प्रतीक राव उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री यादव 13 जुलाई को भी अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे, दतिया जिले में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 जुलाई को भी अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का इस दिन दोपहर लगभग 01 बजे वायुमार्ग द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर आगमन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव ग्वालियर विमानतल से थोड़ी देर बाद हैलीकॉप्टर द्वारा दतिया जिले के लिये रवाना होंगे।
दतिया में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव अपरान्ह लगभग 4.25 बजे वापस ग्वालियर पहुँचेंगे और यहां से थोड़ी देर बाद विमान द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
