राजनीति

मुख्यमंत्री यादव का लहार हेलीपेड पर आत्मीय स्वागत; मंत्री, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर अगवानी की गई

मुख्यमंत्री हैलीकॉप्टर से ग्वालियर से लहार विधानसभा क्षेत्र जिला भिण्ड पहुँचे , जहां हेलीपैड पर मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड कुशवाह, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा ने स्वागत कर अगवानी की

भिंड/ ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को हैलीकॉप्टर द्वारा ग्वालियर से विधानसभा क्षेत्र लहार जिला भिण्ड पहुँचे । साथ में पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भी उनके साथ आये। लहार हेलीपैड पर नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, विधायक भिण्ड नरेन्द्र सिंह कुशवाह, विधायक लहार अम्बरीश शर्मा, पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष कामना सिंह भदौरिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया एवं अगवानी की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधायक लहार अम्बरीश शर्मा की माताजी के निधन पर जताया शोक, पैतृक गाँव पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भिण्ड प्रवास के दौरान लहार विधायक अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर, उनकी माताजी अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक व्यक्त किया। अरुणा देवी का 09 जून 2026 को लंबी बीमारी के बाद देहावसान हो गया था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने स्व. अरुणा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।