अपना शहर

"सावन मेला 20 जुलाई से"; अब तक 102 दुकानों एवं झूलों का आवंटन हो चुका है, शेष 40 दुकानों के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 जुलाई तक मान्य होंगे, दुकानों एवं झूलों की आवंटन प्रक्रिया जारी

मेला प्राधिकरण के अनुसार सावन मेले का आयोजन 20 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जाएगा, प्राधिकरण ने सभी इच्छुक व्यापारियों एवं दुकानदारों से निर्धारित समयावधि में ऑन-लाइन आवेदन करने का आग्रह किया है

ग्वालियर। श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित किए जा रहे सावन मेले में दुकानों एवं झूलों के आवंटन की प्रक्रिया जारी है। अब तक लगभग 102 दुकानों एवं झूलों का आवंटन किया जा चुका है। व्यापारियों की मांग को देखते हुए शेष बची 40 दुकानों के लिए 18 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे।

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के सचिव से प्राप्त जानकारी अनुसार सावन मेले का आयोजन 20 जुलाई से 31 अगस्त तक किया जाएगा। मेले में दुकान प्राप्त करने के इच्छुक व्यापारी एवं दुकानदार निर्धारित तिथि 18 जुलाई 2026 तक एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

प्राधिकरण ने सभी इच्छुक व्यापारियों एवं दुकानदारों से निर्धारित समयावधि में ऑनलाइन आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि शेष दुकानों का आवंटन समयबद्ध एवं पारदर्शी प्रक्रिया के तहत किया जा सके।