ग्वालियर। मध्य प्रदेश चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनावों की गहमागहमी हर रोज तेज हो रही है। मतदान को महज 8 दिन शेष हैं, इस बीच क्रिएटिव हाउस की मांग है कि वैलेट पेपर पर प्रत्याशी का उपनाम भी जोड़ा जाए। इसी को लेकर क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में निर्वाचन अधिकारी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन काफी इंतजार के बाद जब निर्वाचन अधिकारी नहीं आए तो उन्होंने हंगामा कर दिया। साथ ही हंगामा करने वालों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को एक सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है। वहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी ने ज्ञापन लेने के बाद आश्वस्त किया है कि उनकी मांग पर सर्व सम्मति से फैसला लिया जायेगा।
बता दे कि ग्वालियर में चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मतदान से 8 दिन पहले क्रिएटिव हाउस ने बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के उपनाम जोड़ने की मांग उठाई है। शनिवार को सुबह अपनी मांग को लेकर क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशी और समर्थक निर्वाचन अधिकारी से मिलने पहुंचे थे, लेकिन लंबे इंतजार के बाद अधिकारी के नहीं पहुंचने पर चेंबर में जमकर हंगामा हो गया। बाद में सदस्यों और बड़ी संख्या में पहुँचे समर्थकों ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया, जिस पर उन्होंने विचार कर सर्वसम्मति से निर्णय लेने का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद क्रिएटिव हाउस के प्रत्याशी और समर्थक अपने निर्वाचन प्रक्रिया की और जनसंपर्क की कार्यवाही में जुट गये हैं।
