अपना शहर

"सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा में निगमायुक्त सख्त"; तिमाही लक्ष्य के अनुरूप वसूली न करने वाले कर-संग्रहकों को नोटिस जारी, वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये

निगमायुक्त ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा में सम्बंधित उपायुक्त को भी चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश, नामांकरण प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश भी संबंधितों को दिये

ग्वालियर। तिमाही लक्ष्य के विरूद्ध 60 प्रतिशत से कम वसूली करने वाले सभी कर-संग्रहकों के वेतन आहरण पर रोक लगाई जावे तथा जिस राजस्व निरीक्षक के तीन या उससे अधिक कर-संग्रहकों की वसूली 60 प्रतिशत से कम है उन्हें नोटिस जारी की जावे तथा सम्बंधित उपायुक्त को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा के दौरान सभी सम्बंधित अधिकारियों को दिये।

निगम मुख्यालय में आयोजित सम्पत्तिकर समीक्षा बैठक में  अपर आयुक्त  मुनीश सिकरवार, उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव,  उत्तम जखैनिया एवं मुकेश बंसल सहित सभी राजस्व निरीक्षक एवं कर-संग्रहक उपस्थित रहें। बैठक में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने सम्पत्तिकर के तिमाही लक्ष्य की वार्डवार समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान ग्वालियर विधानसभा के अन्तर्गत कर- संग्रहकों आशु जाटव, चिम्मन कटारे, केके पाल, नरेन्द्र सिंह गुर्जर, प्रेमनारायण कुशवाह ग्वालियर पूर्व विधानसभा अन्तर्गत कर-संग्रहकों में अनुप चंदेल दक्षिण विधानसभा अन्तर्गत प्रमोद पाल ग्रामीण विधानसभा अन्तर्गत दौलतराम द्वारा कम वसूली करने पर इनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये गये। इसके साथ ही करसंग्रहक श्री भगवान दास अर्गल एवं श्री नरेन्द्र मोरे को चेतावनी पत्र जारी के निर्देश दिये। साथ ही राजस्व निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री को नोटिस जारी करने निर्देश दिये गये।

निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी कर-संग्रहकों को निर्देशित किया गया कि पिछले वर्ष एवं उससे विगत वर्ष पूर्व से जो करदाता समय पर टैक्स जमा नही कर रहे है उनकी जानकारी दे तथा उनसे वसूली करें, इसके साथ ही दस्तावेजों के अभाव में अथवा नोटरी वाली सम्पत्ति पर कितनी नवीन आईडी बनी है, उनकी जानकारी दें। वही नामांकन प्रकरणों की समीक्षा में जानकारी दी गई की 923 नामांकन प्रकरण लंबित है। जिसमें एक माह से उपर वाले 186 प्रकरण लंबित है, उनको लेकर विधान सभावार जानकारी ली तथा नामांकरण प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये गये। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिये गये।

वही जीआईएस सर्वे की समीक्षा करते हुये सम्बंधित एजेंसी द्वारा धीमी गति से कार्य करने पर एजेन्सी को नोटिस जारी के निर्देश दिये गये।

शनिवार को चलाये एक विशेष अभियान

बैठक में अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने बताया कि आगामी तिमाही में प्रत्येक शनिवार को विशेष सम्पत्तिकर वसूली अभियान चलायें, जिसमें शिविर लगाकर एवं डोर टू डोर सम्पर्क कर अधिक से अधिक वसूली करें। इसके साथ ही शासकीय सम्पत्तियों को चिंहित कर उनके सेवा प्रभाव की वसूली के लिये लगातार फोलोअप लेते रहें।

लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने वालों को सम्मानित किया 

लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने वाले कर-संग्रहकों में से टॉप फाइव कर-संग्रहकों एवं राजस्व निरीक्षक तथा उपायुक्त को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये, जिसमें उपायुक्त उत्तम जखैनिया, राजस्व निरीक्षक दीपक अग्निहोत्री, सतेन्द्र राजौरिया कर- संग्रहक धीरज जाटव, हिमांशु नामदेव, ब्रिजेन्द्र किरार, दलवीर सिंह गुर्जर एवं अभिषेक भदौरिया शामिल हैं ।