करिअर

'अप्रेन्टिसशिप युवा संगम' एवं रोजगार व मेला 28 जुलाई को, 32 कंपनियाँ आ रही हैं भर्ती करने, सुबह 11 बजे से जिला रोजगार कार्यालय में होगा एक दिवसीय मेला

गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर स्थित जिला रोजगार कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं, वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपए तक देय होगा

ग्वालियर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप 28 जुलाई को सुबह 11 बजे से गदाईपुरा रेडीमेड गारमेंट पार्क परिसर में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेटिंसशिप युवा संगम का आयोजन होगा। जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण शाला के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे इस रोजगार मेले में आकर्षक पैकेज पर निजी क्षेत्र की 32 कंपनियां भर्ती के लिये आ रही हैं।

ये कंपनियां आ रही हैं भर्ती करने

उप संचालक जिला रोजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा संगम में भर्ती करने आ रही कंपनियों में क्विक आईटी सॉल्यूशन इन कंसल्टेंसी ग्वालियर, पेटीएम सर्विस प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, टाटा स्ट्राइव स्किल डवलपमेंट पडाव ग्वालियर, भारत-पे प्राइवेट लिमिटेड ग्वा, आईसेक्ट ग्वालियर, टीमलीस प्राइवेट लिमिटेड भोपाल, इन्दौर, दिल्ली, जमुना आटो प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, एसआरएफ प्राइवेट लिमिटेड मालनपुर, नौकरी फाई कॉम, समीक्षा इंस्टीट्यूट फूलबाग ग्वालियर, जेबी मंधाराम फूड प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, चेकमेट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड जामनगर गुजरात, भारतीय एक्सा लाइफ इन्श्योरेंस ग्वालियर, इंडसाइंड निप्पॉन लाइफ प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर, आईसीआईसीआई बैंक प्राइवेट लिमिटेड, टीवीएस मोटर कंपनी होसुर, तमिलनाडु, आईसीआईसीआई प्राडेंशियल लाइफ इन्श्योरेंस सिटी सेंटर ग्वालियर, केके इन्टरप्राइजेज राजकोट गुजरात सेन्चुरी प्लाइवुड इंडियां लिमिटेड कच्छ गुजरात, अतुल ऑटो लिमिटेड अहमदाबाद, रेजोन सोलर लिमिटेड सूरत, सिनोवा गियर्स एण्ड ट्रांसमिशन लिमिटेड राजकोट, रवि टेक्नोफोर्ज लिमिटेड राजकोट, उनो मिंडा लिमिटेड अहमदाबाद, सिल्वर कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड राजकोट, विसाल बियरिंग्स लिमिटेड अहमदाबाद, केल्विन पाइप्स प्राइवेट लिमिटेड राजकोट, कोरोना रेमिडिस लिमिटेड अहमदाबाद, फिलिपकार्ट, रविया वर्कफॉर्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ (उप्र) अरविन्द फैशन ग्रुप इन्दौर एवं वालसंस सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड वडोदरा गुजरात आदि शामिल हैं।

इन पदों के लिये होगी भर्ती

इन कंपनियों द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, ट्रेनी वर्कर, मशीन ऑपरेटर अस्सिटेंट मैनेजर, रिलेशनशिप मैनेजर, डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रीशियन, अभिकर्ता, अप्रेटिंस ट्रेनी, सैल्स एग्ज्यूकेटिव, फील्ड सैल्स एग्ज्यूकेटिव, ट्रेनीज, ऑफिस मैनेजमेंट, सिक्योरिटी मैनेजमेंट, पर्यवेक्षक, स्टोर कीपर, कार्यालय सहायक, हेल्पर, सुरक्षा जवान, दूर गाइड, असिस्टेट मैनेजर, सुपरवाईजर, टेली कॉलर, ड्रायवर, डिप्लोमा आईटीआई सभी ट्रेड में, डिप्लोमा आईटीआई सभी ट्रेड में, डिप्लोमा एमई ईई, ईसीई, आई एण्ड आई.टी.आई. सभी ट्रेड में सी, डिप्लोमा एमई ईई केमिकल एण्ड सिविल आईटीआई. फिटर, टर्नर एवं मशीनिष्ट एवं आईटीआई सभी ट्रेड में इत्यादि पदों पर भर्ती विभिन्न क्षेत्र के सेक्टर के लिये की जायेगी। रोजगार मेले में 18 वर्ष से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। वेतनमान 10 हजार से 45 हजार रुपए तक देय होगा।

यह दस्तावेज साथ में लाने होंगे

प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होने के लिये युवाओं को समग्र आईडी, रोजगार पंजीयन क्रमांक, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण-पत्र व बायोडाटा के साथ उपस्थित होना होगा। रोजगार मेले में उपस्थित होने वाले युवक-युवतियों के लिये कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।होगा।