ग्वालियर। मानसिक रूप से अस्वस्थ बच्चों के लिये ग्वालियर में संचालित मर्सी होम में सामाजिक सरोकार के तहत समाज के सभी वर्गों के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर रुचिका चौहान की विशेष पहल पर समाज के विभिन्न गणमान्य नागरिकों द्वारा मर्सी होम के संचालन में सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
व्यापारियों की संस्था के नेतृत्व में दाल बाजार के व्यापारी नंदलाल जैसवानी व तरुण जैसवानी ने बीते रोज इसी कड़ी में मर्सीहोम के बच्चों के लिये एक एलईडी टीव्ही प्रदान किया है। कलेक्टर रुचिका चौहान की उपस्थिति में कैट के भूपेन्द्र जैन एवं व्यापारियों ने मर्सी होम पहुँचकर बच्चों के लिये एलईडी टीव्ही प्रदान किया।
