अपना शहर

'विश्व पर्यटन दिवस': ग्वालियर दुर्ग पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलेगा ; स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 27 को सितंबर को दुर्ग स्थित गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ के सेवादारों और नगर निगम द्वारा संयुक अभियान चलाया जाएगा

पर्यटन स्थल की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया जाएगा, स्वच्छता अभियान में एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, इंफ्लुएंसर कम्युनिटी सहित शहर के प्रबुद्धजनों से शामिल होने की अपील की है

ग्वालियर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर 27 सितंबर को ग्वालियर दुर्ग स्थित गुरुद्वारा दाता बंदी छोड़ के सेवादारों और नगर निगम के द्वारा संयुक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। पर्यटन  स्थल की साफ-सफाई के साथ पौधारोपण भी किया जाएगा।

नगर निगम अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने बताया कि नगर निगम आयुक्त  अभिषेक चौधरी के निर्देशन सुबह 8 बजे ग्वालियर किले पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इसका उद्देश्य शहर के प्रमुख पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों को स्वच्छ रखने के साथ नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है।

स्वच्छता अभियान में एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं, विभिन्न संगठनों, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, ग्वालियर इंफ्लुएंसर कम्युनिटी सहित शहर के प्रबुद्धजनों से शामिल होने की अपील की गई है। सभी से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए पर्यटन स्थल की स्वच्छता और पौधारोपण में योगदान देने का अनुरोध किया गया है।

सभापति ने की स्वच्छता की समीक्षा:अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए, कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जाए

ग्वालियर नगर निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने जोन कार्यालय क्र.-21 में स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में आयोजित होने वाले गणेशोत्सव समापन सहित अन्य भंडारों में स्वच्छता प्रबंधन की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
तोमर ने विशेष रूप से 1000 बिस्तर अस्पताल के बाहर प्रतिदिन आयोजित होने वाले लंगर को लेकर निर्देश दिए कि सभी भंडारा संचालकों को डस्टबिन रखने के लिए निर्देशित किया जाए, ताकि भोजन के बाद उपयोग की जाने वाली कागज की प्लेटें एवं अन्य कचरा सड़कों पर न फेंका जाए और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ बना रहे।
बैठक में वार्ड क्रमांक 55 की स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया कि डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहन पहुंचने के बावजूद यदि कहीं खुले में कचरा डाला जाता है अथवा कचरे के ठिए बनते हैं, तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई की जाए।
निगम अध्यक्ष ने संकरी गलियों में कचरा संग्रहण व्यवस्था को और सुगम बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन गलियों में हाथ ठेले अथवा सामान्य कचरा वाहन नहीं पहुंच पाते हैं, वहां कचरा संग्रहण वाहन का निर्धारित समय तय किया जाए। वाहन को गली के बाहर 3 से 4 मिनट तक खड़ा रखा जाए, ताकि रहवासी अपने घरों का कचरा निर्धारित वाहन में आसानी से डाल सकें और खुले में कचरा फेंकने की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
उन्होंने अधिकारियों को रहवासियों एवं दुकानदारों को गीले एवं सूखे कचरे के लिए अलग-अलग दो डस्टबिन रखने के लिए जागरूक करने तथा घर-घर कचरा पृथक्करण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए। साथ ही नालियों की नियमित सफाई कराने और सफाई के दौरान निकलने वाली सिल्ट को उसी दिन हटवाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में उपायुक्त मुकेश बंसल, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्र धौलपुरिया सहित क्षेत्र के जोनल स्वास्थ्य अधिकारी (ZHO) एवं वार्ड स्वास्थ्य अधिकारी (WHO) उपस्थित रहे।रहे।