ग्वालियर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध उत्खनन परिवहन व भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर रुचिका चौहान की निर्देश पर गई राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा बिलौआ क्षेत्र में अवैध खनिज परिवहन के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए 5 डंपर जब्त किए गए हैं।
प्रारंभिक जांच में यह वाहन खनिज के अवैध परिवहन से संबंधित पाए गए। वाहनों को नियमानुसार जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, संबंधित क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों के संबंध में खनिज विभाग द्वारा पृथक रूप से जांच की जा रही है। जांच में प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।रहेगी।
