अपना शहर

"अनंत चतुर्दशी पर आज गणेशोत्सव का समापन"; 10 दिवसीय गणेशोत्सव के समापन पर प्रमुख चौराहों पर गंगा जल-युक्त जल में होगा गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, शहर में विसर्जन के लिए 15 गाड़ियां रहेंगी तैनात

गणपति बप्पा की विदाई का समय आया, अनंत चतुर्दशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं, नगर निगम के संयुक्त प्रयासों से शहर के प्रत्येक चौराहे पर गंगा जल-युक्त जल में छोटी छोटी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा

ग्वालियर। गणपति बप्पा की विदाई का समय आ गया है। 10 दिनों तक घर और पंडालों में गणेश जी की पूजा-अर्चना के बाद अब अनंत चतुर्दशी के दिन उनका विसर्जन किया जाएगा। इस साल अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को पड़ रही है। इसी दिन गणेशोत्सव का समापन माना जाता है, हालांकि, अलग-अलग परिवारों में गणपति को डेढ़, तीन, पांच या सात दिन रखने की भी परंपरा है।

पंचांग अनुसार, इस साल 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी। चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 24 सितंबर की रात करीब 11:18 बजे से होगी। इसका समापन 25 सितंबर की रात करीब 11:06 बजे होगा। उदया तिथि के आधार पर अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को ही मनाई जाएगी। इसी दिन 10 दिवसीय गणेशोत्सव का समापन करते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालु गणपति की प्रतिमा का विसर्जन करते हैं।

शहर में जिला प्रशासन, नगर निगम एवं वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के संयुक्त प्रयासों से शुक्रवार को प्रत्येक चौराहे पर गंगाजल युक्त जल में छोटी छोटी गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम द्वारा वाहन संचालित किए जाएंगे जिनमें पानी से भरा टैंक रखे जाएंगे, साथ ही कर्मचारियों को वाहनों के साथ तैनात किया जाएगा, जो कि भक्तों से गणेश प्रतिमाओं को लेकर उनके सामने ही विसर्जन करेंगे। इसके बाद इन सभी प्रतिमाओं को सागरताल के पास बने अस्थाई गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन कुंड में विसर्जित कर दिया जाएगा। यह सभी वाहन दोपहर 12 बजे जीवाजी क्लब से रवाना किए जाएंगे। 

इस अवसर पर कलेक्टर रूचिका चौहान, नगर निगम आयुक्त  अभिषेक चौधरी, वरिष्ठ नागरिक सेवा संस्थान के भूपेन्द्र जैन मौजूद रहेंगे। निगमायुक्त आयुक्त अभिषेक चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को गणेश चतुर्दशी के अवसर पर शहरभर में आमजनों के घरों पर विराजित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। चूंकि गणेश प्रतिमाओं का सुरक्षित विसर्जन के लिए सागरताल के पास अस्थाई कुण्ड बनाया गया है, जिसके चलते आमजनों को गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन करने में आम जनों को परेशानी ना हो, इसके लिए नगर निगम द्वारा 15 वाहन संचालित किए जाएंगे। दोपहर 12 बजे जीवाजी क्लब से इन वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जाएगा। इसके बाद यह वाहन बारादरी, इंदरगंज, महाराज बाडा, कटोराताल, किलागेट, हजीरा, थाटीपुर, सिटीसेंटर, नाका चंद्रवदनी, कम्पू, आदि चौराहे पर तैनात किए जाएंगे। कटोराताल पर 2 वाहनों को रखा जाएगा। इसके बाद इन वाहनों को अस्थाई कुण्ड पर ले जाकर गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित किया जाएगा।

विसर्जन का शुभ समय शहर और स्थानीय पंचांग अनुसार  उचित 

गणेश विसर्जन के लिए शुभ समय शहर और स्थानीय पंचांग के अनुसार थोड़ा अलग हो सकता है। पंचांग अनुसार 25 सितंबर को विसर्जन के लिए सुबह 6:28 बजे से 10:59 बजे, दोपहर 12:30 बजे से 2:01 बजेबजे, शाम 5:02 बजे से 6:32 बजे और रात 9:31 बजे से 11:01 बजे तक शुभ चौघड़िया मिल रहे हैं। अपने शहर के स्थानीय पंचांग के अनुसार समय देखना उचित रहेगा।