बाइक रैली में शामिल सदस्यों ने बेहट में तानसेन स्मारक पहुँचकर संगीत सम्राट तानसेन को नमन किया, रैली के सदस्य आज सुबह ग्वालियर में शिवहरे गार्डन में मुख्य जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए
ग्वालियर। सेवा-संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा के रूप में निकल जा रही बड़नगर - वाराणसी बाइक रैली गुरुवार देर शाम ग्वालियर जिले में स्थित संगीत सम्राट तानसेन की जन्मस्थली बेहट पहुँची। बेहट में बाइक रैली में शामिल यात्रियों का भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत सहित जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने पुष्पमालाओं तथा ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिला। बाइक रैली में शामिल सदस्यों ने बेहट स्थित तानसेन स्मारक पहुँचकर संगीत सम्राट तानसेन को नमन किया। रैली के सदस्य 25 सितंबर को सुबह 9 बजे ग्वालियर में शिवपुरी लिंक रोड स्थित शिवहरे गार्डन में आयोजित मुख्य जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शासकीय योजनाओं के हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक बाइक रैली में शामिल प्रतिभागियों से सीधा संवाद किया ।
22 दल के सदस्यों ने ग्वालियर के विभिन्न स्थानों का किया भ्रमण, हितग्राहियों से हुए रूबरू
“सेवा-संकल्प अभियान” के तहत बड़नगर-वाराणसी बाइक रैली के सदस्य ग्वालियर के विभिन्न स्थानों का अवलोकन करने के साथ -साथ आम नागरिकों और शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों से चर्चा कर रहे हैं। बाइक यात्रियों ने ग्वालियर के नीम पर्वत पहुँचकर स्वच्छता के लिये श्रमदान किया और नागरिकों से संवाद भी किया। ग्वालियर में बाइक यात्रियों का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों व आम नागरिकों ने स्वागत किया और उनसे विचार-विमर्श किया।
बाइक यात्री नीम पर्वत के बाद घाटीगांव ब्लॉक के बरई पहुँचे और ग्रामीण विकास की विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मिले तथा उनसे विस्तार से संवाद किया। बाइक यात्रियों द्वारा ग्वालियर में पर्यटन एवं पुरातत्व महत्व के ग्वालियर दुर्ग (किला) पर भी पहुँचे और ऐतिहासिक किले का अवलोकन किया। उन्होंने यहां पर आम नागरिकों से भी विस्तार से चर्चा की और सेवा-संकल्प अभियान के संबंध में जानकारी दी। दल के सदस्यों द्वारा बताया गया कि 25 बाइक के साथ इस दल में 50 से अधिक सदस्य शामिल हैं। यह दल विभिन्न शहरों में नागरिकों से चर्चा करते हुए गुजरात बड़नगर पहुँचेगा।
