टॉप न्यूज़

ग्वालियर में "न्यायिक शिक्षा के नए आयामों पर वेस्ट जोन कॉन्फ्रेंस" शुरू; सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस श्री प्रशांत कुमार मिश्रा ने किया उद्घाटन, देशभर से न्यायिक अधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं

शनिवार से राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विवि में शुरू हुई दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में न्यायिक शिक्षा और बदलती जरूरतों पर मंथन होगा

ग्वालियर। न्यायिक शिक्षा के विस्तार और बदलते दौर में न्यायिक व्यवस्था के सामने उभरती चुनौतियों पर मंथन के लिए वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस ऑन एक्सपेंडिंग हॉराइजन्स ऑफ ज्यूडिशियल एजुकेशन शनिवार को ग्वालियर में शुरू हो गई। राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस श्री प्रशांत कुमार मिश्रा ने किया।

कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा, संजीव सचदेवा और अनिरुद्ध बोस सहित मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अल्पेश यशवंत कोगजे और अन्य न्यायाधीश मौजूद हैं। ग्वालियर बेंच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस गुरपाल सिंह अहलूवालिया भी सम्मेलन में शामिल हुए।

न्यायिक शिक्षा और बदलती जरूरतों पर होगा मंथन

दो दिन चलने वाले सम्मेलन में न्यायिक अधिकारियों के प्रशिक्षण, न्यायिक शिक्षा के बदलते स्वरूप और न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। इसमें न्यायिक अधिकारियों और विशेषज्ञों के बीच अनुभवों और विचारों का आदान-प्रदान भी होगा। सम्मेलन में देश के पश्चिमी क्षेत्र से जुड़े न्यायिक अधिकारी एवं अन्य प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।