राजनीति

"ग्वालियर संभाग की संभागीय बैठक"; 'सेवा संकल्प अभियान' के कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें, सामाजिक समरसता और सेवा भाव के साथ अभियान को ऐतिहासिक बनाने में जुटें कार्यकर्ता: अजय जामवाल

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के अंतर्गत शिवपुरी में ग्वालियर संभाग की बैठक को संबोधित किया

भोपाल/शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने बीते रोज शिवपुरी के होटल नक्षत्र गार्डन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित ग्वालियर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमें ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता एवं संगठन के सेवा भाव को और मजबूत करना है। अभियान के सभी कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ कार्यकर्ता आपसी समन्वय और प्रभावी कार्ययोजना के साथ जुटें। भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ता जन-जन से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखते हुए समाज की आवश्यकताओं को समझें और उनके समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी, रचनात्मकता, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।

सभी कार्यकर्ता यात्राओं को ऐतिहासिक और जनभागीदारी का माध्यम बनाने के लिए जुटें

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में इन यात्राओं को ऐतिहासिक और जनभागीदारी का माध्यम बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें। यात्राओं के दौरान होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों तथा जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों को सेवा के संकल्प से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ता लाभार्थी परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में सहयोग करें। जनता को जनार्दन मानकर उसके बीच रहना और आवश्यकताओं को समझना संगठन की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

कार्ययोजना के साथ कार्यक्रमों को सफल बनाएं

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अंत्योदय, सामाजिक समरसता और पीएम नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करना है। पुराने कार्यकर्ताओं को भी समय-समय पर कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उनका सम्मान करें तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ संगठन को मिले, यह सुनिश्चित करें। साथ ही युवाओं के साथ संवाद एवं बैठकें आयोजित कर युवा पीढ़ी को संगठन और सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास करें। ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ देश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत सफल बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर रावत, शैलेन्द्र बरुआ, सुरेंद्र शर्मा, प्रदेश मंत्री लोकेन्द्र पाराशर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, शिवपुरी जिले के प्रभारी नंदकिशोर नापित, जिला अध्यक्ष जसवंत जाटव सहित ग्वालियर संभाग के सभी जिलों के जिला अध्यक्ष मंचासीन रहे।रहे।