राजनीति

‘‘मेरे सपनों का भारत"; चित्रकला प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन, सेवा-संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रदर्शनी में उत्कृष्ट चित्रकलाएं की गईं प्रदर्शित

इधर शिक्षा नगर शा.बालक उमावि में ‘मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने दिखाई रचनात्मकता, कार्यक्रम में मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 56 छात्रों  में से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की 30 श्रेष्ठ चित्रकलाओं का चयन कर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गयागया

ग्वालियर। नाका चंद्रबदनी, झांसी रोड स्थित शासकीय डॉ. भीमराव अंबेडकर पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, ग्वालियर में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई चित्रकलाओं की प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा और भारत के प्रति उनकी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से आकर्षक रूप में प्रस्तुत किया गया। इससे पूर्व 22 सितंबर को कॉलेज में ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 56 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों की 30 श्रेष्ठ चित्रकलाओं का चयन कर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा भारत के विकास, समृद्धि, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी कल्पनाओं को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया गया। प्रदर्शनी का महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक अवलोकन किया और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।

प्रदर्शनी का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य अजय कुमार जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. सरला वर्मा, डॉ. बिंदु खरे, अमित धवन, दीपक भटनागर,  विष्णु सोनी, ओम कुमारी सोनी सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी रवि मिश्रा उपस्थित रहे। सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इस प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया। साथ ही, ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपने सपनों और अपेक्षाओं के भारत की तस्वीर को कला के माध्यम से प्रस्तुत किया।

इधर शिक्षा नगर शा.बालक उमावि में‘ मेरे सपनों का भारत’ प्रतियोगिता में युवा प्रतिभाओं ने दिखाई रचनात्मकता, मंत्री कुशवाह ने प्रतिभागियों का किया उत्साहवर्धन

शिक्षा नगर स्थित शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत “मेरे सपनों का भारत” राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण , उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने सहभागिता कर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने प्रतिभाशाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, प्रतिभा तथा भारत के उज्ज्वल भविष्य को लेकर उनके विचारों की सराहना की। इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवा प्रतिभाओं को अपनी कल्पनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने का मंच प्रदान करते हैं। साथ ही, विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ने तथा विकसित भारत की परिकल्पना को समझने का अवसर भी मिलता है। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंवर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रियंका सिंह, संजीव बोहरे, गौरव बाजपेयी,  शैलेन्द्र सिकरवार,  अरुण बाजपेयी,  योगेन्द्र तोमर एवं आशीष प्रताप सिंह राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने “मेरे सपनों का भारत” विषय के माध्यम से भारत के विकास, आत्मनिर्भरता और उज्ज्वल भविष्य से जुड़ी अपनी कल्पनाओं एवं विचारों को चित्रकला और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया।