राजनीति

सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें, अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें कार्यकर्ता; जामवाल

भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के अंतर्गत मुरैना में चंबल संभाग की बैठक को किया संबोधित

मुरैना/भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री  अजय जामवाल ने मंगलवार को मुरैना के होटल इंद्रलोक में ‘सेवा संकल्प अभियान‘ को लेकर चंबल संभाग की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यकर्ता सेवा संकल्प अभियान में जन-जन से संपर्क कर सामाजिक समरसता को बढ़ावा दें। हमें ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत पार्टी संगठन द्वारा निर्धारित सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी और प्रभावी तरीके से आयोजित करना है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी परिवारों से संपर्क कर लोगों को विचारधारा से जोड़ने का कार्य करें। 

बैठक में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, प्रदेश शासन के मंत्री राकेश शुक्ला एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष  शैलेन्द्र बरूआ मंचासीन रहे। बैठक में संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव ने सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों को विस्तार से अवगत कराया। 

समाज के हर वर्ग को जोड़कर सेवा व समर्पण की भावना को मजबूत करें

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान’ से समाज के हर वर्ग को जोड़कर सेवा और समर्पण की भावना को सभी कार्यकर्ता और मजबूत करें। ‘सेवा संकल्प अभियान‘ के तहत सेवा संकल्प यात्रा संचालित की जा रही है। यह यात्राएं भी मध्यप्रदेश में से निकल रही हैं। आप सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जुट जाएं। अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी, रचनात्मकता, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्रदेश के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी इन कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। लाभार्थियों के साथ हमारा संवाद हमेशा बना रहना चाहिए, ताकि उन्हें कोई परेशानी हो तो हम उसके समाधान की दिशा में आगे बढ़ सकें। जनता को जनार्दन मानकर उसके बीच रहना और उसकी आवश्यकताओं को समझना ही संगठन की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रत्येक कार्यकर्ता को अंत्योदय, सामाजिक समरसता के साथ पीएम नरेंद्र मोदी जी के मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के लक्ष्य की दिशा में और कार्य करना है।

 जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है ‘सेवा संकल्प अभियान’ 

भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि संगठन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए वह अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से निभा रहे हैं। ‘सेवा संकल्प अभियान’ इसी सेवाभाव, जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है, जिसे सभी कार्यकर्ता मिलकर प्रभावी रूप से आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि संभाग, जिला, मंडल एवं शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यक्रमों को तय करके कार्ययोजना के साथ बैठकों का आयोजन करेंगे, तो अभियान को ऐतिहासिक बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम के भाव से पीएम  दिन- रात विकास की चिंता करते हुए योजनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा संकल्प यात्रा और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिन्हें शत-प्रतिशत सफल बनाने का कार्य हम सभी कार्यकर्ताओं को करना है।