अपना शहर

"मेगा ड्राइव फॉर रिमूवल ऑफ डस्ट क्लीनिंग"; 18 Km की सफाई कर निकाली 8100 Kg डस्ट, वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर निगम का विशेष सफाई अभियान, मुख्य मार्गों की सड़कों की धूल साफ की जा रही है

अभियान में ग्वालियर विस क्षेत्र के 32 मुख्य मार्गों में से 17 मार्गों पर 4000 मीटर सफाई कर 1560 किलो डस्ट निकाली है, साथ ही ग्वालियर पूर्व के 80 में से 38 मार्गों पर 8100 मीटर सफाई कर 3800 kg डस्ट निकाली है

ग्वालियर। शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने और बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा सड़कों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मुख्य मार्गों की सड़कों की धूल साफ की जा रही है। नगर निगम ग्वालिय के अमले द्वारा चिन्हित 150 मार्गों में से 81 मार्गों की सफाई पूर्ण कर दी गई है। जिसमें लगभग 18 किमी मार्ग पर की गई सफाई में 8100 किलोग्राम डस्ट निकाली गई है। 

मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार शहर में मेगा ड्राइव फॉर रिमूवल ऑफ डस्ट क्लीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत 32 मुख्य मार्गों में से 17 मार्गों पर 4000 मीटर सफाई कर 1560 किलो डस्ट निकाली गई। इसके साथ ही ग्वालियर पूर्व विधानसभा अंतर्गत 80 मार्गों में से 38 मार्गों पर 8100 मीटर सफाई कर 3800 किलोग्राम डस्ट निकाली गई है। 

इसी तरह से ग्वालियर दक्षिण विधानसभा अंतर्गत 30 मार्गों में से 22 मार्गों पर 4800 मीटर सफाई कर 2280 Kg डस्ट निकाली गई। इसके साथ ही ग्वालियर विधानसभा अंतर्गत 8 मार्गो में से 4 मार्गों पर 1000 मीटर सफाई कर 500 Kg डस्ट निकाली गई।  

अभियान के दौरान मुख्य सड़कों और उनके आसपास के क्षेत्रों में जमा धूल को हटाकर स्वच्छता सुनिश्चित की गई, ताकि हवा में धूल के कणों को कम किया जा सके और नागरिकों को स्वच्छ वातावरण मिल सके।