ग्वालियर। दीपावली के पावन पर्व पर नगर निगम ग्वालियर ने अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देशानुसार निगम से सेवानिवृत्त 40 कर्मचारियों को लंबे समय से लंबित कुल 91 लाख 83 हजार 51 रुपये की उपदान राशि का भुगतान किया गया है। राशि की उपलब्धता के आधार पर कर्मचारियों को शत-प्रतिशत एवं आंशिक रूप से भुगतान किया गया।
उल्लेखनीय है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हितों को प्राथमिकता देते हुए नगर निगम प्रशासन द्वारा उनके लंबित सेवानिवृत्ति स्वत्वों के निराकरण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दीपावली के विशेष अवसर पर 40 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी लंबित उपदान राशि का भुगतान कर राहत प्रदान की गई।
नगर निगम आयुक्त द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति स्वत्वों का शीघ्र निराकरण किया जाए तथा राशि की उपलब्धता के आधार पर लंबित देयकों का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रतिमाह समय पर पेंशन का भुगतान भी किया जा रहा है।
नगर निगम की इस पहल से सेवानिवृत्त कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिली है और दीपावली का पर्व उनके लिए और भी खुशियों भरा बन गया है।है।
स्वच्छता दूत सम्मान कार्यक्रम आज शाम कृषि विवि में होगा, मुख्यमंत्री डॉ यादव करेंगे स्वच्छता मित्रों को सम्मानित
स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी (प्रोमिसिंग सिटी ऑफ़ मध्य प्रदेश) ग्वालियर का अवार्ड मिलने पर स्वच्छस्वच्छतांगड़ी ंगड़ी तता दूत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन आज शाम शुक्रवार को दत्तोपंत ठेंगड़ी सभागार कृषि विश्वविद्यालय, सूर्य नमस्कार मेला रोड पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव स्वच्छता मित्रों को सम्मानित करेंगे।
