ग्वालियर। झांसी रोड थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों के साथ ही मेन रोडों पर चलाया सघन ब्रीथ एनालाइजर चेकिंग अभियान में नशे की हालत में मिले 05 वाहन चालकों के प्रकरण तैयार कर कोर्ट भेजे गए है।
शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आम नागरिकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त अभियान छेड़ दिया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रुत-कीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा के निर्देशन में एवं उप पुलिस अधीक्षक ट्रैफ़िक अजीत सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना यातायात झांसी रोड की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख पॉइंट्स और संवेदनशील मार्गों पर विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान ब्रीथ एनालाइजर (Breath Analyzer) की मदद से संदिग्ध वाहन चालकों की जांच की गई। इस दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 04 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (ड्रिंक एंड ड्राइव) के तहत चालानी प्रकरण तैयार कर कोर्ट को भेजे गए हैं, जहां कोर्ट द्वारा उपरोक्त पांचों वाहनों पर दंड स्वरूप ₹40,000 की राशि अधिरोपित की गई है। साथ ही संबंधित वाहनों को जब्त कर चालकों को कड़ी हिदायत दी गई कि वे नशे की हालत में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।
इस विशेष प्रवर्तन कार्रवाई में थाना यातायात झांसी रोड प्रभारी निरीक्षक धनंजय शर्मा, सूबेदार आयुष मिश्रा एवं यातायात फील्ड स्टाफ मौजूद रहा।
यातायात पुलिस ने शहर के सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब या किसी भी अन्य नशे का सेवन कर वाहन न चलाएं। सड़क सुरक्षा के मद्देनज़र शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ यह विशेष चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।रहेगा।
