क्राइम

"पुरानी छावनी क्षेत्र में अवैध रेत का भंडारण पकड़ा"; खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई में 60 घन-मीटर डंप रेत जब्त की गई

अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित कर प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा, इस प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज नियम, 2022 के तहत कार्रवाई प्रस्तावित है

कलेक्टर के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी खनिज के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने तहसील ग्वालियर गिर्द के पुरानी छावनी क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध रेत के भंडारण की जांच की गई, खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी

ग्वालियर जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीते रोज खनिज विभाग की टीम ने पुरानी छावनी क्षेत्र में कार्रवाई कर लगभग 60 घन-मीटर अवैध रेत का भंडारण जब्त किया हैं । कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर प्रभारी अधिकारी खनिज  पंकज ध्वज मिश्रा के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने तहसील ग्वालियर गिर्द के पुरानी छावनी क्षेत्र का भ्रमण कर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की जांच की।

 इस कार्रवाई के दौरान रेत का अज्ञात भंडारण पाया गया, जिसकी मात्रा लगभग 60 घनमीटर आंकी गई। विभागीय टीम ने मौके पर रेत जब्त कर ली। इस प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई प्रस्तावित कर प्रकरण कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।