अपना शहर

राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को एक दिवसीय अल्प प्रवास पर ग्वालियर आयेंगे, जीवाजी विवि के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे

राज्यपाल इस दिन सुबह 9.50 बजे वायुयान से विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारेंगे, इसके बाद सुबह 11 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे

ग्वालियर। राज्यपाल  मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधारेंगे। ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को सुबह 9.50 बजे वायुयान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारेंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल  पटेल दोपहर 2.25 बजे भोपाल के लिये वायुयान द्वारा रवाना होंगे।होंगे।