ग्वालियर। मध्य प्रदेश शासन के राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को एक दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर पधारेंगे। राज्यपाल पटेल ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल 16 नवम्बर को सुबह लगभग 9.50 बजे हैलीकॉप्टर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पर पधारेंगे। इसके बाद वे सुबह लगभग 10.30 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय पहुँचेंगे। राज्यपाल पटेल विश्वविद्यालय परिसर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार जायेंगे। राज्यपाल पटेल अपरान्ह लगभग 2.30 बजे ग्वालियर विमानतल से वायुमार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।
VVIP विजिट के दौरान डायवर्ट ट्रैफ़िक प्लान ऐसा रहेगा
सोमवार को शहर में राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन के ग्वालियर भ्रमण के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाये रखने के लिए ट्रैफ़िक को डायवर्ट किया गया है। सुगम ट्रैफ़िक के लिए वैकल्पिक मार्ग/डायवर्सन प्लान सोमवार को शहर का डायवर्सन प्लान इस प्रकार रहेगा।रहेगा।
* डायवर्सन प्लान :- एयरपोर्ट से जीवाजी विश्वविद्यालय*
व्हीव्हीआईपी भ्रमण के दौरान शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। व्हीव्हीआईपी के आगमन एवं प्रस्थान के दौरान भिण्ड एवं मालनपुर की ओर से आने वाले वाहन जो एयरपोर्ट तिराहा होकर डीडी नगर चौराहा होते हुए शहर में प्रवेश करना चाहते है यह सभी वाहन लक्ष्मणगढ़ पुल से डायवर्ड होकर बेहटा चौकी, बडागांव पुल होते हुए शहर में प्रवेश कर सकेगें।
इसी तरह से व्हीव्हीआईपी भ्रमण के दौरान थाटीपुर, मुरार की ओर से आने वाले वाहन जो गोले का मंदिर, डीडी नगर, लक्ष्मणगढ पुल होते हुए मालनपुर एवं भिण्ड की ओर जाना चाहते है, उक्त सभी वाहन 06 नम्बर चौराहा, आर्मी एरिया, बडा़गांव चौराहा, बडा़गांव पुल, बेहटा चौकी लक्ष्मणगढ़ पुल होते हुए जा सकेंगे।
इसी प्रकार व्हीव्हीआईपी भ्रमण के दौरान गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, डबरा, दतिया की ओर से आने वाले वाहन जो शहर होकर भिण्ड, मुरैना की ओर जाना चाहते है, उक्त सभी वाहन सिकरोदा तिराहा से वायपास होते हुए भिण्ड एवं मुरैना की ओर जा सकेगें।
वही इस दौरान मुरैना की ओर से आने वाले वाहन जो निरावली से गोले का मंदिर होते हुए गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, डबरा, दतिया को ओर जाना चाहते है, ऐसे सभी वाहन निरावली तिराहा से डायवर्ड होकर वायपास होते हुए जा सकेगे।
व्हीव्हीआईपी के जीवाजी विश्वविद्यालय कार्यक्रम के दौरान अल्कापुरी तिराहा से हाईकोर्ट मार्ग होते हुए राजमाता तिराहा की ओर आने वाले वाहनों का डावर्सन अल्कापुरी तिराहा से रहेगा।
व्हीव्हीआईपी के जीवाजी विश्वविद्यालय कार्यक्रम के दौरान माधव नगर की ओर से राजमाता तिराहा, सीटी सेंटर होते हुए मुरार, बारादरी, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, गोले का मंदिर की ओर जाने वाले वाहन एजी पुल बसंत विहार से डायवर्ड होकर बसंत विहार, एलआईसी तिराहा होते हुए जा सकेगें।
डायवर्सन प्लान के चलते आमजन से अनुरोध है कि सोमवार को व्हीव्हीआईपी रूट कमशः सिविल एयरपोर्ट, एयरपोर्ट तिराहा, डीडी नगर चौराहा, पानी की टंकी तिराहा, गोले का मंदिर चौराहा, महाराजा गेट, सूर्य-नमस्कार तिराहा, आकाशवाणी तिराहा, तानसेन तिराहा, सिटी सेंटर मार्ग होते हुए हेल्थ सेंटर, वीसी बंगला से जीवाजी विश्वविद्यालय एवं जीवाजी विश्वविद्यालय से वीसी बंगला चौराहा, हेल्थ सेंटर रहेगा।
ट्रैफ़िक पुलिस ग्वालियर ने शहरवासियों के साथ ही आमजन को असुविधा से बचने के लिए उपरोक्तानुसार डायवर्सन प्लान मार्गो का उपयोग करने का आग्रह किया गया ।।
