ग्वालियर। गुड़ा-गुड़ी का नाका मुक्तिधाम के पास 19 जुलाई 2026 को हुई दीवार गिरने की घटना की जांच के बाद प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर अपर आयुक्त मुनीष सिकरवार ने संबंधित सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं तत्कालीन क्षेत्राधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही प्रभारी कार्यपालन यंत्री एवं तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया एवं वर्तमान क्षेत्राधिकारी को क्षेत्रीय कार्यालय से हटाकर जनकार्य विभाग में पदस्थ किया गया हैं।
ज्ञात हो कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 के अंतर्गत गुडा गुडी का नाका मुक्तिधाम के पास दीवार गिरने की घटना के बाद निगमायुक्त संघ प्रिय ने जांच समिति गठित की गई थी। जांच समिति द्वारा 22 जुलाई को अपना जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा जांच प्रतिवेदन में प्रस्तुत की गई रिपोर्ट के आधार पर सहायक यंत्री राकेश कुशवाह द्वारा निर्माण कार्य के समय परवेक्षण नहीं करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इनके स्थान पर अब प्रभारी सहायक यंत्री अनिल चौहान को अपने कार्य के साथ साथ सहायक यंत्री का दायित्व भी सौंपा है।
जांच प्रतिवेदन में वर्तमान प्रभारी सहायक यंत्री जलप्रदाय सौरभ शाक्य द्वारा ड्रॉइंग टा-वेस उल्लेखित की जबकि प्राकलन कॉलम आधारित रिटेनिंग वॉल का बनाया जो कि लापरवाही का द्योतक है। जिसके चलते इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, इनका कार्य प्रभारी सहायक यंत्री जल प्रदाय पंकज सिंह को सौंपा है।
जांच प्रतिवेदन के अनुसार उपयंत्री बृजेश राजपूत दिनांक 20/04/2026 से 04/06/2026 तक क्षेत्रीय कार्यालय 21 पर पदस्थ रहे। इस दौरान रिटेनिंग वॉल का पर्यवेक्षण नहीं करने पर इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा क्षेत्र क्रमांक 20 के क्षेत्राधिकारी के दायित्व सहायक नगर निवेशक कपिल पटेल को सौंपा है।
इसके साथ ही वर्तमान क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव द्वारा रिटेनिंग वॉल का पर्यवेक्षण नहीं करने पर एवं अन्य लापरवाही करने पर क्षेत्राधिकारी से हटाकर जनकार्य विभाग में संलग्न किया एवं क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्रमांक 21 का दायित्व सुरूची बंसल को सौंपा।
साथ ही वर्तमान भवन अधिकारी राजीव सोनी तत्कालीन प्रभारी सहायक यंत्री जनकार्य द्वारा रिटेनिंग वॉल की ड्राइंग के प्राक्कलन एवं ड्राइंग में भिन्नता पाये जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए, सोनी को जनकार्य विभाग में संलग्न किया एवं उनके वर्तमान कार्य का दायित्व भवन अधिकारी वेद प्रकाश निरंजन को सौंपा गया है।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रभारी कार्यपालन यंत्री जनकार्य सुशील कटारे द्वारा वॉल के निर्माण कार्य का पर्यवेक्षण न करने एवं अपने कार्य में लापरवाही करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।
