क्राइम

पूनम साहू प्रकरण में डबरा पुलिस के दुर्व्यवहार के खिलाफ साहू समाज ने एसएसपी को सौंपा ज्ञापन, एसपी ने डबरा पुलिस दुर्व्यवहार घटना की जांच एएसपी को सौंपकर शिकायत पर FIR कराई

18 जुलाई को डबरा में पूनम साहू के साथ हुई दुर्व्यवहार को लेकर बीते रोज 19 जुलाई को परिजनों ने डबरा थाने में शिकायत की थी और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी

ग्वालियर। बीती 18 जुलाई को डबरा में पूनम साहू के साथ घटित दुर्व्यवहार की घटनाओं को लेकर बीते रोज 19 जुलाई को परिजनों ने डबरा थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी, लेकिन डबरा पुलिस द्वारा प्रकरण में कार्यवाही करने की बजाय समाज के लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया गया।  जिसके कारण आक्रोशित साहू समाज ने आज सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी धर्मवीर सिंह को ज्ञापन देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने साहू समाज का ज्ञापन लेकर डबरा थाने में साहू समाज के हुई दुर्व्यवहार की घटना की जांच एएसपी को सौंपकर कहा है यदि डबरा टीआई ने लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी तथा पूनम साहू की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए है। 

इस मौके पर ग्वालियर के पूर्व विधायक मुन्नालाल गोयल के नेतृत्व में डबरा साहू समाज के अध्यक्ष रमेश साहू, ग्वालियर साहू समाज के अध्यक्ष श्रीकृष्ण साहू , महेन्द्र साहू , पूर्व पार्षद कोमल साहू , पार्षद सुमित साहू , रामदास साहू , नवल साहू , हरभजन साहू , प्रमोद साहू , करन साहू , शषांक साहू सहित साहू समाज के सैंकडों गणमान्य जन उपस्थित थे।