टॉप न्यूज़

'पीएम श्रमयोगी मानधन योजना' में 25 जुलाई तक लगेंगे विशेष पंजीयन शिविर: असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों का पीएम श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीयन किया जाएगा

योजना में 18 से 40 वर्ष आयु के पात्र असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपए तक है, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की कॉपी एवं मोबाइल फोन नंबर बताकर पंजीयन कराया जाएगा

ग्वालियर। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं कामगारों को सामाजिक सुरक्षा एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना से जोड़ने के उद्देश्य से नगर निगम जोन-7 में 25 जुलाई 2026 तक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत विशेष पंजीयन एवं जागरूकता शिविर आयोजित होंगे।

शिविर में असंगठित क्षेत्र के पात्र श्रमिकों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत पंजीयन किया जाएगा। इस योजना में 18 से 40 वर्ष आयु के पात्र असंगठित श्रमिक, जिनकी मासिक आय 15,000 रुपए तक है तथा जो EPFO, ESIC, NPS या आयकर के दायरे में नहीं आते, वे निर्धारित अंशदान के साथ पंजीयन करा सकते हैं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर लाभार्थी को 3,000 रुपए प्रतिमाह सुनिश्चित पेंशन का लाभ प्रदान किया जाता है। आधार कार्ड व बैंक पासबुक की कॉपी एवं मोबाइल फोन नंबर बताकर पंजीयन कराया जा सकेगा।

सभी पात्र असंगठित श्रमिकों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं, घरेलू कामगारों, निर्माण श्रमिकों, कृषि श्रमिकों, रिक्शा चालक, सफाई कर्मियों एवं अन्य श्रमिकों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि में शिविर में उपस्थित होकर योजना का लाभ लेने की अपील की है। विस्तृत जानकारी के लिये नगर निगम के जोन क्र.-7 में संपर्क किया जा सकता है।