अपना शहर

जीर्ण-शीर्ण भवनों को नोटिस जारी होंगे ; बिरला नगर में तुड़वाई जर्जर दीवार, सिटी प्लानर को अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने दिए हैं निर्देश

जीर्ण शीर्ण भवनों पर कार्यवाही करते हुए आज वार्ड 16 बिरला नगर में जेसी मिल दीवार को तुड़वा दिया है वह काफी जर्जर स्थिति में थी

ग्वालियर। शहर में हो रही रिमझिम बारिश को देखते हुए शहर में जीर्ण-शीर्ण भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी करने के निर्देश अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने सिटी प्लानर को दिए हैं। जीर्ण शीर्ण भवनों पर कार्यवाही करते हुए आज वार्ड क्रमांक 16 बिरला नगर में जे सी मिल दीवार को तुड़वा दिया गया है वह काफी जर्जर स्थिति में थी।

ग्वालियर में रिमझिम बारिश हो रही है, जो कि जीर्ण-शीर्ण एवं कच्चे मकानों के लिए बेहद खतरनाक है। इस बारिश के कारण जीर्णशीर्ण एवं कच्चे मकानों के गिरने से कोई जनहानि ना हो इस दृष्टि से अपर आयुक्त टी प्रतीक राव ने ऐसे भवनों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस जारी करने के  निर्देश सिटी प्लानर को दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि चिन्हित भवनों के मकान मालिकों को वैधानिक नोटिस जारी कर उनसे अति शीघ्र मरम्मत कार्य कराने अथवा भवन को खाली करने की कार्रवाई की जाए।