ग्वालियर। जिले में अवैध शराब के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग ने हजीरा एवं लघेड़ी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 7.2 लीटर देशी प्लेन मदिरा बरामद की है। कार्रवाई के दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत 2 प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 3 हजार 200 रुपए बताई गई है।
कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर न्यू बस्ती चंदनपुरा, राजा की मंडी, गोसपुरा नम्बर-2, किलागेट, लघेड़ी मछली मंडी, बाथम मोहल्ला एवं सुभाष स्कूल के पास लघेड़ी क्षेत्र में दबिश दी।
इस कार्रवाई में आबकारी उप निरीक्षक शिवा रघुवंशी सहित आबकारी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा।जाएगा।
