ग्वालियर की क्राईम ब्रांच पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मोतीझील क्षेत्र के शिवनगर के एक घर में संचालित ऑनलाइन सट्टा कॉल सेंटर पर छापामारी मे 10 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। टीम ने अवैध कॉल सेंटर से 23 मोबाइल, तीन लैपटॉप, थोक में 42 एटीएम कार्ड, 08 चेकबुक, 13 पासबुक, पेटीएम मशीन, स्कॉर्पियो सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त की गई है।
ग्वालियर पुलिस के अनुसार क्राईम ब्रांच ग्वालियर को मुखबिर सूचना मिली थी कि थाना बहोड़ापुर क्षेत्र के शिवनगर मोतीझील पर एक घर में ऑनलाईन सट्टे का पूरा कॉल सेंटर संचालित किया जा रहा है। इस पिन पॉइंट सूचना पर अधिकारियों के निर्देशन एंव पालन में क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना पर कार्यवाही में लगाया।
क्राईम ब्रांच थाना प्रभारी व साइबर क्राइम प्रभारी ग्वालियर निरीक्षक एवं क्राईम ब्रांच टीम को मौके पर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करने पहुँची। जब टीम मुखबिर के बताये स्थान शिवनगर मोतीझील पर एक घर में पहुंची तो वहां पर ऑनलाईन कॉल सेंटर संचालित होते मिला। मौके पर पुलिस टीम को देखकर वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई, टीम ने मौके पर ही 10 संदिग्धों को धरदबोचा।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया गया कि वह लोग पैनल लेकर ऑनलाईन सट्टे/गेम्बलिंग/गेमिंग खिलाने का कार्य मोबाइल फोन व लैपटॉप के माध्यम से कर रहे थे व प्राप्त राशि को म्यूल बैंक अकाउंट में डिपॉजिट विड्रॉल करने का कार्य किया जाता था। आरोपियों द्वारा अवैध क्रिकेट मैच पर कम रुपये के बदले अधिक रुपये देने का लालच देकर सट्टा संचालित किया जाता था। आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 02 मोबाइल फोन चार्जर, 03 लैपटॉप मय 03 लैपटॉप चार्जर के, 42 एटीएम कार्ड, 08 चेकबुक, 13 पासबुक, एक पेटीएम मशीन, एक पेटीएम क्यूआर स्कैनर मय तीन पिट्ठू बैग, एक सफेद रंग की स्कार्पियो बिना नंबर की, एक एसी मय आउटडोर यूनिट व अन्य सामग्री को मौके से जब्त किया गया। पकड़े गये आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसमें एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।
आरोपीगणों के द्वारा पैनल के माध्यम से कैसिनो, क्रिकेट आईपीएल सेशन गेम्स खिलाये जाते थे जो भी लोग गेम खेलते थे उनके पैसे म्यूल बैंक अकाउंट में लिए जाते थे। म्यूल बैंक खाते आरोपी दतिया व ग्वालियर से लेते थे। पिछले 8 महीनों से आरोपियों के द्वारा उक्त पैनल चलाने की कार्य किया जा रहा था। थाना क्राइम ब्रांच में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है।है।
* पुलिस गिरफ्त में आये आरोपीगण*:-
1. पवन उर्फ गोलू यादव पुत्र रामेश्वर यादव 21 साल निवासी बुंदेला कॉलोनी दतिया, हाल शिवनगर कॉलोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील ग्वालियर।
2. देवेन्द्र उर्फ देवा पुत्र धर्मपाल यादव उम्र 24 साल निवासी शिवनगर कालोनी, सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील थाना बहोडापुर ग्वालियर।
3. मिथुन कुमार पुत्र विजय मंडल 23 वर्ष निवासी ग्राम भलुआपुरा पोस्ट तेलगवा, थाना कटोरिया पटना बिहार, हाल निवास शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर।
4. पुनीत बघेल पुत्र किशोर कुमार 26 वर्ष निवासी ग्राम अहेला धाना, पोस्ट अहेला, थाना सैया, तहसील खेरागढ, जिला आगरा उप्र, हाल शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर।
5. चंदन कुमार पुत्र सुभेन्दर तांती उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम भूसी पोस्ट सुइया, थाना सुझ्या जिला बांका बिहार, हाल निवास शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर।
6. संतोष पुत्र बृजमोहन राजभर उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम उमरपुर पोस्ट कोयलारी थाना जहाँनागंज तहसील सदर जिला आजमगढ़ (उ.प्र.) हाल निवास शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर।
7. रिशु पुत्र टुनटुन साह उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम दानापुर पोस्ट पटना थाना बिहटा जिला पटना बिहार, हाल निवास - शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर ।
8. गोलू कुमार पुत्र रामनिवास साह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बिहटा पोस्ट तारानगर थाना अम्हारा जिला पटना बिहार, हाल निवास शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर ।
9. सागर कुमार पुत्र मुंशी साह उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम नेऊरी पोस्ट नेऊरा थाना बिहटा जिला शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने पटना बिहार, हाल निवास हाल निवास मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर।
10. विकास गुप्ता पुत्र शिवसर्जन साह उम्र 28 साल निवासी ग्राम दानापुर पोस्ट पटना बिहार, हाल निवास - शिवनगर कालोनी सचेती पेट्रोल पंप के सामने मोतीझील बहोडापुर ग्वालियर (म.प्र.) अन्य पता 270, ए ब्लाक, डबुआ कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद हरियाणा ।
*जब्त मशरूका*:- 23 मोबाइल फोन, 02 मोबाइल फोन चार्जर, 03 लैपटॉप, 03 लैपटॉप चार्जर, 42 एटीएम कार्ड, 08 चेकबुक, 13 पासबुक, एक पेटीएम मशीन, एक पेटीएम क्यूआर स्कैनर मय तीन पिट्ठू बैग, एक सफेद रंग की स्कार्पियो बिना नंबर, एक गोदरेज कंपनी का स्प्लिट एसी मय आउटडोर यूनिट के साथ जब्त किया गया।
