ग्वालियर में आईपीएल-19वें सीजन के अंतिम मैचों पर सट्टा खिलवाते एक सटोरिए को ग्वालियर पुलिस ने शनिवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपी को सिंहपुर रोड हॉकर्स जोन के पास एक काले रंग की वरना कार क्रमांक (MP07-ZA9298) से पकड़ा गया है। वह अपनी कार में बैठकर ही आनॅलाइन सट्टा खिलवा रहा था। क्राइम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की सट्टेबाजों के खिलाफ कार्यवाही में सटोरिये को गिरफ्तार किया है।
ग्वालियर पुलिस के अनुसार बीते दिनों शनिवार को ग्वालियर पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना पर मुरार पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में मुरार क्षेत्र के हॉकर्स जोन सिंहपुर रोड़ से सटोरिये को दबोचा है। इस दौरान हर्ष गुप्ता नाम का शातिर सटोरिया एक काले रंग की वरना कार क्रमांक एमपी07-जेडए-9298 में आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑन-लाईन सट्टा खिला रहा था ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में गई मुरार की टीम में थाना प्रभारी मुरार व थाना प्रभारी क्राइम द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्ट कार्रवाई में मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही को अंजाम दिया।
हॉकर्स जोन सिंहपुर रोड पर पहुँचे पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा बताये स्थान पर एक वरना कार क्रमांक एमपी07-जेडए-9298 रोड़ किनारे खड़ी दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागने लगी, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकड़ा एवं कार का गेट खुलवाकर ड्रायवर साईड पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम हर्ष पुत्र सुनील कुमार गुप्ता 34 साल निवासी डबलगंज मोहल्ला थाना सेंवडा जिला दतिया, हाल माधवी रेजीडेस सीपी कालोनी मुरार ग्वालियर का होना बताया। उसके एक हाथ में एक रेडमी कम्पनी का फोन मिला जिसको चेक करने पर उसमें आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। बरामद मोबाइल में गूगल क्रोम पर sub-1ex99.in साईड पर लखनऊ व पंजाब की टीम के बीच हो रहे आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलाते मिला।
पकड़े गये आरोपी के मोबाइल फोन में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से संबंधित रिकॉर्ड, ग्राहकों की आईडी, पैसों के लेनदेन संबंधी स्क्रीनशॅट एवं शनिवार को लखनऊ बनाम किंग्स इलेवन पंजाब के चालू मैच पर बैट/सट्टा लगाए जाने संबंधी डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए। आरोपी का यह कृत्य धारा 4(क) म.प्र. पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने से आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन एवं वरना कार क्रमांक एमपी07-जेडए-9298 को विधिवत जब्त किया गया। थाना मुरार में आरोपी के विरुद्ध गेम्बलिंग एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है ।
*बरामद मशरूका*:- एक मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त वरना कार क्रमांक एमपी07-जेडए-9298 को विधिवत जब्त किया गया।
*सराहनीय भूमिका*:- थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक मैना पटेल, थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, क्राइम ब्रांच टीम- उप निरीक्षक शुभम परिहार, प्रआर. बेताल यादव, आरक्षक सुमित शर्मा, जयहिंद जादौन, अभिषेक शर्मा, रणवीर शर्मा, सत्यम शर्मा, साइबर सेल से आरक्षक आकाश पांडे, मनोज भारद्वाज थाना मुरार टीम- आरक्षक जितेन्द्र शर्मा, संजय गुर्जर एवं देवेन्द्र साहू की सराहनीय भूमिका रही है।है।
