क्राइम

क्राईम ब्रांच की संयुक्त कार्यवाही; सोशल मीडिया पर कट्टे की फोटो डालने वाले आरोपी को पुलिस ने एक 315 बोर का देशी कट्टा सहित पकड़ा

क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में आरोपी युवक को मुखबिर से मिली सूचना पर थाटीपुर क्षेत्र में पानी की टंकी के पास कट्टा लेकर घूमते पकड़ा

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के निर्देश पर ग्वालियर पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने एवं अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में की गई कार्यवाही में ग्वालियर पुलिस को बीते रोज बुधवार को मुखबिर से सूचना मिली कि जिस युवक ने सोशल मीडिया पर कट्टे के साथ स्टेटस लगाया था, वह युवक थाना थाटीपुर क्षेत्र में पानी की टंकी के पास शा.क्वाटर थाटीपुर में कट्टा लिये घूम रहा है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों  एएसपी ट्रैफ़िक अनु बेनीवाल एवं एएसपी क्राइम सुमन गुर्जर ने क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की संयुक्त टीम से मुखबिर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया ।  

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में थाना प्रभारी थाटीपुर एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच पुलिस की संयुक्त टीम  मुखबिर के बताये स्थान पर कार्यवाही के लिए पहुँची । टीम को मौके पर  एक युवक मुखबिर के बताये हुलिया का खड़ा दिखा, जो पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे टीम ने पकड़कर तलाशी ली तो उसकी कमर में एक 315 बोर का देशी कट्टा खुरसा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम  कृष्णा पुत्र प्रीतम प्रजापति 20 साल निवासी शिवनगर कुम्हरपुरा थाटीपुर ग्वालियर का होना बताया। पकड़े गये लड़के का यह कृत्य  आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय होने से उसके कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा विधिवत जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना ठाठीपुर में अप0क्र0-160/26 धारा 25(2) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर आरोपी से अवैध हथियार के संबंध में पूछताछ की जा रही है।  आरोपी द्वारा अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर कट्टे के साथ फोटो स्टेटस पर लगाया था, जिस पर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही थी।

*जब्तशुदा अवैध हथियार:*  एक 315 बोर का कट्टा जब्त किया। 

*सराहनीय भूमिका*-:  थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक विपेन्द्र सिंह चौहान, थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच निरीक्षक अमित शर्मा, *थाना क्राइम ब्रांच टीम *-: प्रआर दिनेश सिंह राजावत, प्रआर बेताल यादव, आरक्षक रंजीत सिंह गुर्जर,  *थाना ठाठीपुर टीम*-: प्रआर देवेन्द्र सखवार, आरक्षक संजू शाक्य की सराहनीय भूमिका रही।