ग्वालियर/ दतिया। रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे भिंड के परिवार से कट्टे की नोक पर की गई लूट का जिले के डिरौलीपार थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। भिंड जिले के रतवा गांव से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूट में गया संपूर्ण मशरूका सोने चांदी के आभूषण, नगदी व मोबाईल सहित ही जिला ग्वालियर में की गयी लूट का भी मशरूका बरामद किया हैं।
दतिया पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मीडिया को बताया बीतेबीते दिनों 14.05.2026 को दोपहर 3 बजे खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार अज्ञात बदमाशों ने रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे मेहगांव जिला भिंड निवासी अवधेश कुशवाहा, उनकी पत्नी जूली कुशवाहा एवं भाई विवेक कुशवाहा को कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी एवं नगद राशि लूट ली गई थी। घटना की पुष्टि होने पर थाना डिरौली पार में धारा 309(4) बीएनएस एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था ।
लूट के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल ने एएसपी सुनील कुमार शिवहरे के निर्देशन में एसडीओपी सेवढ़ा एवं थाना प्रभारी डिरौली पार को घटना का शीघ्र खुलासा करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिए गए । विवेचना के दौरान थाना प्रभारी डिरौली पार यादवेंद्र सिंह गुर्जर एवं उनकी टीम ने आसपास के क्षेत्रों के कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। बीते शनिवार मुखबिर से मिली कि घटना में ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड के कुछ अपराधी शामिल हैं।
सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने ग्राम रतवा में दबिश देकर भूरा खान, सोहेल खान एवं एक विधि विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया। आरोपियों से कड़ाई से जब पूछताछ की गई तो उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ लूट की वारदात करना स्वीकार किया। साथ ही ग्राम रनगवां जिला ग्वालियर में हुई एक अन्य लूट की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस एवं लूटा गया समस्त सोने-चांदी का मशरूका बरामद किया है । साथ ही ग्वालियर जिले के रनगवां क्षेत्र से लूटा गया माल भी जब्त किया है।
पूछताछ में आरोपियों के अन्य साथियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त हुई है, जिनकी तलाश एवं विस्तृत पूछताछ जारी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा।आरोपियों की गिरफ्तारी पर दस-दस हजार का पृथक इनाम घोषित किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी* : भूरा खान पुत्र जमालु खान, 22 वर्ष निवासी ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड ,सोहेल खान पुत्र सरदार खान, 21 वर्ष निवासी ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड के विरूद्ध 02 अपराध पंजीबद्ध हैं। एक विधि विरुद्ध बालक भी शामिल है। इसके अलावा फरार आरोपीयों में अंक़ा यादव निवासी ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड के विरूद्ध 05 अपराध पंजीबद्ध है। सहदेव वाल्मीकि निवासी ग्राम रतवा थाना मौ जिला भिंड की भी तलाश जारी है और उसके ठिकानों पर दतिया पुलिस लगातार दबिश देकर नज़र रखी है।
*जब्त मशरूका* - सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, दो सोने की अंगूठियां, दो चांदी की करधनी, नगद राशि, चार मोबाइल फोन, जिनमें एक लूटा हुआ मोबाइल शामिल हैं। साथ ही जब्त हथियारों में एक 315 बोर का देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस 315 बोर का शामिल हैं।
सराहनीय भूमिका :- यादवेंद्र सिंह गुर्जर, थाना प्रभारी डिरौली पार, उप निरीक्षक सियाराम गौड़, प्रधान आरक्षक मंशाराम कुशवाहा, प्रधान आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक दीपेंद्र गुर्जर, निजाम खान, इशू राज सोलंकी, शैलेंद्र गोस्वामी, प्रमोद गोयल, अनूपेंद्र भदौरिया, नरोत्तम गुर्जर, एसडीओपी कार्यालय सेवढ़ा स्टाफ की भी सराहनीय भूमिका रही।रही।
