क्राइम

कारोबारी के घर डकैती की प्लानिंग बस्ट;जलालपुर के जंगल में डकैती की योजना बना रहे 06 बदमाश गिरफ्तार,अवैध हथियार बरामद

पुरानी छावनी पुलिस की बदमाशों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही में बदमाशों के कब्जे से 315 बोर के 03 देशी कट्टा व 315 बोर के 05 जिंदा राउण्ड एवं दो छुरा तथा उनके 05 मोबाइल जब्त

ग्वालियर पुलिस ने बीती रात कारोबारी के घर डकैती की साजिश का पर्दाफ़ाश कर वारदात को नाकाम कर बड़ी सफलता का दावा किया है। पुरानी छावनी पुलिस की बदमाशों के खिलाफ  कार्यवाही में हवलदार के बेटे सहित 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इंचार्ज थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस को यदि 10 मिनट की देरी होती  हो जाती तो बदमाश डकैती की वारदात को अंजाम देकर निकल जाते l जलालपुर कंजर डेरा के पास घेराबंदी कर पुलिस ने 6 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश एक बड़े कारोबारी के घर डकैती डालने की योजना बना रहे थे।

 जानकारी के अनुसार बीते 04 मई को रात में थाना पुरानी छावनी पुलिस को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि कुछ बदमाश कंजर डेरा के सामने जलालपुर के जंगल में बैठकर कोई वारदात करने का योजना बना रहे है।  सूचना पर  जलालपुर कंजर डेरा के पास घेराबंदी कर पुलिस टीम ने 6 हथियारबंद बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

 पुलिस की टीम द्वारा बदमाशों की घेराबंदी कर उन्हे धरदबोचा और उनके नाम व पता पूछे तो उन्होने अपने-अपने नाम 1. टेनीराम उर्फ टीटू लोधी 2. कौशल कुमार उपाध्याय 3. अयान मोहम्मद 4. सचिन सिंह तोमर 5. अंशुल त्यागी 6. आमिर उर्फ लालू खान बताये।

थाना पुरानी छावनी पुलिस ने अभिरक्षा में लिये बदमाशों से की गई पूछताछ में उन्होने बताया कि आर्पित यादव निवासी जलालपुर व रहमान खान निवासी मोतीझील, हम लोगाें को अर्टिका कार से जलालपुर के जंगल में छोड़कर चले गये थे और हम लोग पप्पू चौहान निवासी जलालपुर के घर की रैकी कर रहे थे और रात में हम लोगों की पप्पू चौहान के घर पर डकैती डालने की योजना थी।

पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी अंशुल त्यागी से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड व एक सैमसंग का मोबाइल, आरोपी लालू उर्फ आमिर खान से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड, आरोपी टेनीराम उर्फ टीटू लोधी के कब्जे से एक 315 बोर का कट्टा मय एक 315 बोर का जिन्दा राउन्ड व एक मोटोरोला कम्पनी का मोबाइल, आरोपी अयान मोहम्मद के कब्जे से एक धारदार लोहे का छुरा व एक ओप्पो कम्पनी का मोबाइल, आरोपी सचिन सिंह तोमर के कब्जे से एक छुरा व एक रेडमी कम्पनी का मोबाइल तथा आरोपी कौशल के कब्जे से दो 315 बोर के जिन्दा राउन्ड व एक वीवो कम्पनी का मोबाइल जब्त किया हैं।

थाना पुरानी छावनी पुलिस द्वारा इन बदमाशों के खिलाफ  धारा 310(4), 310(5) बीएनएस, 25/27, 25(2) आर्म्स एक्ट एवं 11/13 एमपीडीपीके एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया है । पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये बदमाशों से सघन पूछताछ की जा रही है एवं फरार आरोपी अर्पित यादव व रहमान खान की तलाश की जा रही है।

*गिरफ्तार बदमाश*:-

1. टेनीराम उर्फ टीटू लोधी पुत्र डाबर सिंह उम्र 23 साल निवासी कोडियागंज थाना अकराबाद जिला अलीगढ (उ.प्र.)

2. कौशल कुमार उपाध्याय पुत्र राकेश कुमार उम्र 23 साल निवासी ग्राम दारानगर थाना अलापुर जिला बधायुं (उ.प्र.),

3. अयान मोहम्मद पुत्र एहसान मोहम्मद उम्र 20 साल निवासी दरगाह के पास कृष्णानगर पहाड़िया मोतीझील थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर

4. सचिन सिंह तोमर पुत्र रमेश सिंह तोमर उम्र 22 साल निवासी ग्राम बडी कौथर थाना पोरसा जिला मुरैना हाल शिवशक्ती नगर मोतीझील बहोडापुर जिला ग्वालियर

5. अंशुल त्यागी पुत्र श्रीकांत त्यागी उम्र 22 साल निवासी ग्राम चन्दोखर थाना पोरसा जिला मुरैना हाल क्वाटर नं. 6 पुलिस लाईन हजीरा ग्वालियर

6. आमिर उर्फ लालू खान पुत्र अकबर  20 साल निवासी भोईपुरा मोहल्ला थाना पुरानी छावनी जिला ग्वालियर

*जब्त मशरूका*:- तीन 315 बोर के देशी कट्टा व 05 जिंदा राउण्ड 315 बोर के एवं दो छुरा तथा आरोपियों के 05 मोबाइल  किये गये है।

*सराहनीय भूमिका*:- इंचार्ज थाना प्रभारी पुरानी छावनी एसआई प्रदीप कुमार, एसआई अनिल जाट, एएसआई पूरन सिंह गुर्जर, प्रआर कमल वर्मा, प्रआर मुकेश यादव, आरक्षक अरविन्द पुरी, शिवशंकर राठौर, विक्रम तोमर, अरविन्द्र यादव,  केपी.यादव, शुभम राठौर, आरक्षक चालक दामोदर की सराहनीय भूमिका रही।रही।