क्राइम

भितरवार से बड़ी खबर ; कृषि उपज मंडी में मचा बवाल, किसानों ने नायब तहसीलदार से की मारपीट, पुलिस ने कार्रवाई में चार किसानों को पकड़ लिया है

प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा, स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया

ग्वालियर। जिले के भितरवार से बड़ी खबर सामने आई है। कृषि उपज मंडी में किसानों के हंगामे के दौरान हालात बिगड़ गए और एक सैकड़ा से अधिक किसानों ने जमकर प्रदर्शन किया। इसी बीच नायब तहसीलदार हरनाम सिंह के साथ मारपीट कर दी गई, जिसमें उन्हें चोट आई है।

स्थिति बिगड़ती देख तहसीलदार को जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना के बाद मंडी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार किसानों को पकड़ लिया है। फिलहाल हंगामे और मारपीट के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासनिक अमले में घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

 बिजौली में गेहूं उपार्जन केंद्र का कलेक्टर ने निरीक्षण किया

उधर कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार की दोपहर में बिजौली स्थित गेहूं उपार्जन केंद्र भगवती वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने अधिकारियों को गेहूं लेकर आने वाले सभी किसान भाइयों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए है।है।