क्राइम

सोनागिर के मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी का खुलासा; तीन शातिर मूर्ति चोर सहित अन्य कीमती 25 लाख का सामान दतिया पुलिस ने किया बरामद

जैन धर्म के आस्था के प्रमुख केंद्र सोनागिर स्थित मंदिर में हुई मूर्ति चोरी का मास्टर-माइंड 20 हजार के इनामी इंटरस्टेट शातिर मूर्ति चोर सहित 02 स्थानीय आरोपियों को किया गिरफ्तार

भोपाल/दतिया। जैन धर्म के आस्था के प्रमुख केंद्र सोनागिर स्थित मंदिर में हुई हाई प्रोफाइल मूर्ति चोरी का खुलासा करने में दतिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। दतिया पुलिस ने अन्य जिलों की पुलिस के सहयोग से मूर्ति चोरी का मास्टर-माइंड 20 हजार के इनामी इंटरस्टेट शातिर मूर्ति चोर सहित 02 स्थानीय आरोपियों को  गिरफ्तार करने का दावा किया है। दतिया पुलिस ने इन शातिर मूर्ति चोरों से अन्य कीमती 25 लाख का सामान भी पूरा बरामद कर लिया है।

 पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन में मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध सतत एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दतिया पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 

दतिया जिले के सोनागिर पहाड़ी स्थित प्रसिद्द जैन मंदिर से भगवान की चांदी की मूर्ति एवं अन्य सामान लगभग 25 लाख रुपये की चोरी की वारदात बीती 4-5 अप्रैल की दरमियानी रात  को घटित हुई थी। सोनागिर स्थित जैन मंदिर जैन समाज का प्रमुख तीर्थस्थल एवं आस्था का केंद्र है। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस महानिदेशक ने घटना की त्वरित पतारसी के लिए आवशयक दिशा-निर्देश दिए थे। इसके साथ ही पुलिस महानिरीक्षक चम्बल जोन द्वारा भी प्रकरण की सतत मॉनिटरिंग तथा पतारसी के लिए आसपास के जिलों से आवश्यक सहयोग प्रदान करवाए गए।  पुलिस उपमहानिरीक्षक ने  स्वयं घटना स्थल पर 02 बार पहुंचकर घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण एवं अनुसन्धान की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए थे।  प्रकरण में आरोपियों की पतारसी एवं गिरफ़्तारी के 20,000 - 20,000 रुपए की इनाम की घोषणा कर टीम को लगातार प्रतिदिन निर्देशन एवं पर्यवेक्षण किया गया।  जिसके परिणाम स्वरूप इस संवेदनशील प्रकरण का दतिया पुलिस द्वारा सफल खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है एवं चोरी गया समस्त मशरूका भी बरामद किया है।

 *गिरफ्तार इनामी आरोपीगण:* 

1. विशाल विश्वकर्मा पिता ओमप्रकाश विश्वकर्मा, 33 वर्ष निवासी ग्राम खाईखेडा, थाना अहमदपुर, जिला सीहोर (मप्र.) (लगभग 100 से अधिक मूर्ति चोरी के प्रकरणों में शामिल) 

2. दिलीप  उर्फ नन्ने दांगी पिता रामजीशरण दांगी, उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम रेडा, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (मप्र )

3. गुलाब अहिरवार पिता स्व. छदामी अहिरवार, उम्र 51 वर्ष, निवासी ग्राम कुम्हेडी, थाना सिविल लाइन, जिला दतिया (म.प्र.)

 *बरामदगी मशरुका* : भगवान की चांदी की मूर्ति, चांदी का सिंहासन,  चांदी के यंत्र एवं अन्य सामग्री जिसकी कुल कीमत लगभग 25,00,000/- लाख बताई जा रही है।

      उल्लेखनीय है कि घटना के त्वरित पतारसी के लिए पुलिस अधीक्षक दतिया  सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एसडीओपी अनुभाग बड़ौनी विनायक शुक्ला के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थाना सोनागिर के अलावा  अन्य थानों एवं तकनीकी सेल के अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को लगाया गया था ।  गिरफ्तार आरोपियों में दो स्थानीय निवासी एवं एक अंतरराज्यीय मूर्ति चोरी शामिल है। जो कि एक आदतन अपराधी है एवं विभिन्न जिलों एवं राज्यों में 100 से ज्यादा मूर्ती चोरी आदि अपराधों में शामिल रहा है। वर्तमान में अन्य जिलों के कई अपराधों में भी वांछित है। आरोपी पर कई मामले विवेचना एवं ट्रायल में प्रचलित हैं।   

 कार्रवाई में इनकी रही सराहनीय भूमिका;-

एसआईसंतोष भार्गव (थाना प्रभारी, सिनावल) एसआई सिद्धार्थ शर्मा (सायबर सेल शाखा, दतिया), एसआई अमित ओसारे (थाना सिविल लाइन), ASI बलवीर सिंह गुर्जर (थाना बडौनी), प्रआर वीरेन्द्र शर्मा (थाना लांच), प्रआर नरोत्तम पाण्डे (थाना सिनावल),  प्रआर फिरोज खान आरक्षक हेमन्त प्रजापति , भरत रावत  विक्रम सिंह भदौरिया संतोष पाण्डे, चित्र सिंह , कृष्ण कुमार ,  राजकुमार शाक्य , शुभम यादव (सायबर सेल, दतिया), वीरेन्द्र झा, प्रशांत शर्मा,  रवि कुशवाह, राहुल दांगी , रविन्‍द्र कुशवाह सायबर सेल दतिया, प्रवेंद्र यादव, दीपेश (थाना बसई),  विवेक सिंह (थाना कोतवाली, जिला सीहोर), महेश मीणा (थाना श्यामपुर, जिला सीहोर), प्रआर अजय कुमार  मुरैना, हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन), आरक्षक शाहरुख मोहम्मद जिला मुरैना हाल पुमनि कार्यालय चंबल जोन, भानु सिसोदिया चंबल जोनकार्यालय शामिल हैं।