ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाये रखने जिले के समस्त थानों में बीती सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात प्रभावी ‘‘कॉम्बिंग गश्त’’ की गई। गश्त के दौरान 204 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 268 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। जिले के विभिन्न थानों में 99 स्थाई एवं 105 गिरफ्तारी सहित कुल 204 वारंटियों को गिरफ्तार किया और 268 गुण्डा,हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। इस दौरान अवैध शराब का घाटीगांव में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया और थाना पिछोर में धारा 107/116 में 02 कार्यवाहियां की गई।
जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने और आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर जिले में बीती रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर-रात तक कॉम्बिंग गश्त किया। इस दौरान एएसपी विदिता डागर, एएसपी ग्वालियर शहर ट्रैफ़िक अनु बेनीवाल, एएसपी ग्वालियर शहर क्राइम सुमन गुर्जर, एएसपी ग्रामीण जयराज कुबेर, अधिकारी मनोज कुमार एवं ग्वालियर पुलिस के समस्त राजपत्रित अधप्रशिक्षु ने अपने-अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया।
इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया। पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। इस गश्त के लिये पुलिस की टीमें बनाकर शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की गई। इस दौरान पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने जिले में कुल 99 स्थाई वारंट, 105 गिरफ्तारी वारंट तामील कराने के साथ ही 133 गुण्डा एवं 135 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध शराब का थाना घाटीगांव में 01 प्रकरण पंजीबद्ध किया और थाना पिछोर में धारा 107/116 में 02 कार्यवाहियां की गई।
कॉम्बिंग गश्त में पुलिस ने कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मौहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। ग्वालियर पुलिस की टीमों द्वारा गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई, चैकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया गया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
