ग्वालियर। शहर के एक व्यापारी के साथ क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 01 करोड 41 लाख रुपये की ठगी के प्रकरण में गाज़ियाबाद निवासी दो आरोपियों को सायबर क्राइम विंग ग्वालियर की सायबर फ्रॉड के आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही में गिरफ्तार किया है। ग्वालियर पुलिस ने आरोपियों से ठगी की राशि में से 59 हजार रूपये जब्त किए है। बता दें कि ठगी के इस प्रकरण में पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
ग्वालियर पुलिस के अनुसार बीते साल जून माह में कोरोगेटेड बॉक्स बनाने की फैक्ट्र मालिक के साथ क्रिप्टो ट्रेडिंग इन्वेस्टेमेन्ट के नाम पर 01 करोड़ 41 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में सायबर क्राइम विंग की टीम ने पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी ग्वालियर द्वारा एएसपी सुमन गुर्जर को क्राइम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राइम विंग से सायबर फ्रॉड में अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें पकड़ने को निर्देशित किया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान साइबर क्राइम टीम को तकनीकी जानकारी के आधार पर पता चला कि ठगी की राशि में से फर्स्ट लेयर में 10.50 लाख रूपए एक्सिस बैंक के महादेव फार्मा एंड सर्जिकलस के बैंक खाते में ट्रांसफर हुए है। इस बैंक खाते के डायरेक्टर्स / प्रोपराइटर्स के संबंध में जब पुलिस ने जानकारी बैंक से प्राप्त की गई तो ज्ञात हुआ कि इस बैंक के खाताधारक गाज़ियाबाद के हैं। इन खाताधारकों को पकड़ने एक टीम सायबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुशवाह, एसआई धर्मेंद्र शर्मा के नेतृत्व में गाजियाबाद रवाना की गई। टीम ने वहा खाताधारक आदित्य पुत्र संजीव कुमार शर्मा 25 वर्ष निवासी हापुड़ यूपी, प्रियांशु पुत्र संजीव कुमार शर्मा 23 वर्ष निवासी हापुड़ उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया।
आरोपी अग्रिम जमानत कराने वकील से मिलने ग्वालियर आये थे, साइबर क्राइम टीम आरोपियों के मूवमेंट पर नजर रखे थी और तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपियों को ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 59,000/ रूपए जब्त किए हैं। पुलिस ने आरोपियों की दो दिन की पुलिस रिमांड लेकर अन्य साथियों के बारे में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
*जब्त मशरूकाः*- फ्रॉड के रुपयों में से 59 हजार रुपये जब्त किए।
*सराहनीय भूमिका*: - थाना प्रभारी काईम ब्रांच निरी. अमित शर्मा, प्रभारी साइबर क्राइम विंग धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, उनि.धर्मेंद्र शर्मा, हरेंद्र सिंह राजपूत, रवि लोधी, मधु बंसल, प्रआर. अजय शर्मा, विष्णु शर्मा, आरक्षक सुमित भदौरिया, गौरव भदौरिया, रोहित शर्मा, शिवशंकर शर्मा, अनुराग यादव, महिला आरक्षक सुनीता कुशवाह, ज्योति धाकड़ की सराहनीय भूमिका रही।रही।
