ग्वालियर। कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से जिले के समस्त थानों में प्रभावी बीती रात को ‘‘कॉम्बिंग गश्त’’ के दौरान 191 फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर 270 गुण्डा व हिस्ट्रीशीटरों को किया चेक किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न थानों में 105 स्थाई एवं 86 गिरफ्तारी सहित कुल 191 वारंटियों को गिरफ्तार किया। साथ ही कॉम्बिंग गश्त मे अवैध शराब के थाना करहिया एवं मोहना में 01-01 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये और थाना ग्वालियर में सट्टा का 01 प्रकरण भी दर्ज किया गया। वही जिले के विभिन्न थानों में धारा 107/116 जाफौ में भी 06 कार्यवाहियां की गई है।
ग्वालियर पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने व आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में बीती रविवार की रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में देर रात तक कॉम्बिंग गश्त किया गया। इस दौरान एएसपी विदिता डागर, एएसपी अनु बेनीवाल, एएसपी क्राइम , एएसपी ग्रामीण, प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी एवं पुलिस के समस्त राजपत्रित अधिकारियों ने अपने अधीनस्थ थाना प्रभारियों के साथ मय पुलिस बल के ग्वालियर शहर एवं देहात क्षेत्र में कॉम्बिंग गश्त किया गया।
इस मौके पर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा शहर में स्वयं कॉम्बिंग गश्त का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ थाना बल के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उनके द्वारा फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुण्डों, हिस्ट्रीशीटरों एवं जिला बदर के आरोपियों की उनके घरों पर चेकिंग के साथ ही बैंक एटीएम एवं होटल, लॉज, धर्मशाला, ढाबों को भी चेक किया। पुलिस की टीमों ने शहर व देहात क्षेत्रों में संवेदनशील इलाकों में भी गश्त की। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों तथा मुंह बांधे दो पहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई।
कॉम्बिंग गश्त’’ में पुलिस ने जिले में कुल 105 स्थाई वारंट, 86 गिरफ्तारी वारंट तामील कराये तथा 136 गुण्डा एवं 134 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया। इस दौरान अवैध शराब के थाना करहिया एवं मोहना में 01-01 प्रकरण दर्ज किये और थाना ग्वालियर में सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज किया गया। जिले के विभिन्न थानों में धारा 107/116 में 06 कार्यवाहियां की गई।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस द्वारा कई सक्रिय बदमाशों के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। गली मौहल्लों में पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की। टीमों ने गुण्डों एवं बदमाशों तथा जिला बदर के आरोपियों के घर जाकर उनकी जानकारी ली, साथ ही हरेक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। कॉम्बिंग गश्त के दौरान जेल से रिहा होकर आये आरोपियों को भी चेक किया। अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से ग्वालियर पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
