ग्वालियर/ शिवपुरी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बामोर डामरोंन में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पिछोर से क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
प्रारम्भ में कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना से हुई, इसके बाद विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
विद्यार्थियों को मिला लाभ
कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें एवं साइकिलों का वितरण किया गया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर वाटर कूलर की मांग पर विधायक द्वारा विधायक निधि से वाटर कूलर देने की घोषणा की गई। साथ ही उन्होंने विद्यालय में कक्षों की कमी को दूर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन भी दिया गया। उन्होंने अपने भाषण के माध्यम से संदेश दिया कि शिक्षा का स्तर सुधारना उनकी प्रथम प्राथमिकता में शामिल हैं, और बच्चों की शिक्षा मे किसी प्रकार की कमी महसूस नहीं होने दी जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, अध्ययन एवं गुरुजनों के सम्मान का संदेश भी दिया।
कार्यक्रम में “स्कूल चले हम” अभियान की जानकारी दी गई एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही।
