करिअर

एक अप्रैल से शुरू होगा नवीन शिक्षण सत्र; नए सत्र में बिना पाठ़य पुस्तक के स्कूल आने वाले छात्रों को नहीं रोकने के निर्देश, छात्र को अपना अध्ययन करने दिया जाएगा

कलेक्टर के आदेश पर यह निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए हैं, निर्देशों का पालन नहीं करने वाले प्राचार्यों एवं संचालकों पर कार्रवाई होगी

ग्वालियर। एक अप्रैल से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ हो रहा है। नवीन शिक्षण सत्र में बिना पाठय पुस्तक एवं नोट नोट बुक के आने वाले छात्रों को विघालय में आने से नहीं रोका जाएगा। इसके साथ ही छात्र को अपना अध्ययन करने दिया जाएगा। कलेक्टर रूचिका चौहान के आदेश पर यह निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी हरिओम चतुर्वेदी ने जारी किए हैं।

जिला शिक्षा अधिकारी  हरिओम चतुर्वेदी ने सभी शासकीय एवं अशासकीय विघालयों को निर्देश दिए हैं कि 01 अप्रैल से नवीन शिक्षण सत्र प्रारंभ हो रहा है, ऐसे में कई छात्रों के अभिभावकों पाठय पुस्तक एवं नोट नोट बुक आदि क्रय नहीं कर पाए हैं। जिन छात्रों के पास पाठयक्रम की पुस्तकें नहीं है और वह विघालय में पढाई के लिए आते हैं तो स्कूल संचालक उन्हें आने से नहीं रोकेंगे। साथ ही उन्हें अध्ययन भी करने दिया जाएगा। इसके साथ ही जो विघालय स्वयं का पाठयक्रम एवं नोटबुक चलाते हैं तो उनका दायित्व है कि जो छात्र पाठय पुस्तक एवं नोट नोट बुक नहीं ले पाएं हैं, उन्हें पुस्तकें एवं स्टेशनरी उपलब्ध कराने में अनिवार्य रूप से सहयोग करें। साथ ही पुस्तक मेले में अपने विघालय के निर्धारित पुस्तक विक्रेताओं के माध्यम से विघार्थियों को आवश्यक रूप से शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराएं। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले प्राचार्यों एवं संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।