नेशनल लोक अदालत के लिए बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए बकायादारों के घरों में बिल लगाने के लिए निगम कर्मचारी आनंद नगर में बकाया सम्पत्तिकर के बिल लगाने गया था
ग्वालियर। नेशनल लोक अदालत के सम्पत्तिकर से संबंधित बिल लगाने वाले कर्मचारी के साथ मारपीट करने एवं शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर आनंद नगर निवासी रवि अग्रवाल के खिलाफ बहोडापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उपायुक्त सम्पत्तिकर उत्तम जखैनिया ने जानकारी में बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 01 वार्ड 5 में सहायक कर्मचारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाह द्वारा नेशनल लोक अदालत के लिए बकाया संपत्ति कर जमा करने के लिए कर दाताओं को बिल लगाये जा रहे थे, इसी दौरान 9 आनंद नगर में जब निगम कर्मचारी वीरेन्द्र सिंह कुशवाह करदाता रवि अग्रवाल पुत्र हरीशचन्द्र अग्रवाल के यहां सम्पत्तिकर बिल लगाने गया तो उनके द्वारा बिल नहीं लिया गया तथा बिल फाड़ दिया गया और कर्मचारी के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट भी की गई। जिसको लेकर निगमायुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार निगम कर्मचारी द्वारा बहोड़ापुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
निगम की सख्त राजस्व वसूली की कार्रवाईः किराया जमा न करने पर 10 दुकानें की सील, साथ ही करीब ₹3 लाख से अधिक की वसूली भी की गई
नगर निगम ग्वालियर द्वारा राजस्व किराया वसूली के अभियान अंतर्गत अपर आयुक्त राजस्व प्रदीप तोमर के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए निगम के राजस्व अमले द्वारा लगातार राजस्व वसूली की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज शुक्रवार को विभिन्न मार्केटों में वसूली की कार्यवाही के दौरान किराया जमा न करने पर 10 दुकानें सील करने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही लगभग 3 लाख रूपये से अधिक की वसूली की गई।
नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया में जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार चलाए जा रहे राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत निगम अमले द्वारा आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए फूलबाग चौपाटी पर बड़ी कार्यवाही की जिसमें किराया जमा न करने पर 07 दुकानें सील की गई। इसके साथ ही हजीरा स्थित चन्द्रशेखर मार्केट में 02 दुकानें एवं चूडी मार्केट में 01 दुकान सील करने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही पोस्तीखाना मार्केट सहित अन्य सभी निगम मार्केट में सभी दुकानदारों को दुकान का किराया जमा करने की हिदायत दी गई।
