ग्वालियर। वर्तमान परिस्थितियों में व्यावसायिक उपयोग वाले एलपीजी सिलेण्डरों की आपूर्ति रोके जाने से उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने सभी होटल, रेस्टोरेंट, संचालकों से अपील की है कि वह अन्य वैकल्पिक साधनों का उपयोग करे। वही गैस सिलेंडर की कालाबाजारी को रोकने के लिए जिला प्रशासन की टीम ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर उन्हें दिशा निर्देश दिए है।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने अपील की है कि चेम्बर ऑफ कॉमर्स एवं कैट के प्रतिनिधी, होटल व्यवसाई, कैटरर्स को एलपीजी के अन्य वैकल्पिक ईंधन यथा पीएनजी कनेक्शन, इलेक्ट्रिक इन्डेक्शन, लकड़ी/कोयला की भट्टी एवं डीजल भट्टी के उपयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित करे। पीएनजी कम्पनी के अधिकारियों को भी अतिशीघ्र कमर्शियल कनेक्शन देने के लिए निर्देशित किया है। एलपीजी की कालाबाजारी रोकने एवं उपभोक्ताओं को सुगम तरीके से गैस उपलब्ध कराने हेतु अधिकारियों की टीम गठित की गई हे। टीम ने आज गुरुवार को गणेश गैस एजेंसी, विनायक गैस एजेंसी, श्रीप्रिया गैस एजेंसी, राधे इण्डेन गैस एजेंसी और पूनम गैस एजेंसी का आकस्मिक निरीक्षण किया।
जिला आपूर्ति नियंत्रक द्वारा मौके पर गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि एजेंसी के डिलीवरी हॉकर आईडी कार्ड साथ में रखकर ही गैस सिलेण्डर वितरण करने जाएँ। सिलेण्डर डिलेवरी गाडी के साथ ऑनलाईन रिसीप्ड पर्ची भी रखी जावे। उपभोक्ता को सिलेण्डर प्रदाय के बाद रिसीप्ड पर हस्ताक्षर कराए जावें। वर्तमान में पर्याप्त घरेलू गैस सिलेण्डरों की उपलब्धता है। उपभोक्ता अपनी बुकिंग कर सिलेण्डर प्राप्त कर सकते है।है।
