अपना शहर

E-V चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ; एक बार में दो गाड़ियां हो सकेगी चार्ज, चार्जिंग स्टेशन का महापौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया

शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा सिटी सेंटर स्थित तरुण पुष्कर के पास ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया है

ग्वालियर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नगर निगम ग्वालियर द्वारा सिटी सेंटर स्थित तरुण पुष्कर के पास स्थापित ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का महापौर शोभा  सिकरवार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अवधेश कौरव, विनोद यादव (माटू), नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन के शुभारंभ अवसर पर महापौर ने चार्जिंग स्टेशन के बारे में पूरी जानकारी ली। जिसमें सहायक यंत्री विद्युत अभिलाषा बघेल ने बताया कि केंद्र सरकार ने नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत नगर निगम को 1 करोड़ 52 लाख रुपए दिए थे। इस राशि से नगर निगम इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए शहर में पांच स्थानों पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिग स्टेशन बना रहा है। शहर में इनमें से तीन बनकर तैयार हो चुके हैं, जिसमें तरण पुष्कर, मल्टीलेवल कार पार्किंग सालासर मॉल, कम्पू मल्टीलेवल कार पार्किंग में चार्जिंग स्टेशन बन कर तैयार हो चुके हैं। इनमें से तरण पुष्कर पर चार्जिंग स्टेशन का आज शुभारंभ किया गया है। इस चार्जिंग स्टेशन पर एक बार में 2 गाडियां चार्ज हो सकेंगी। इन स्टेशनों पर 15 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब चार्ज किया जाएगा तथा 45 मिनट में लगभग 80 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज हो सकेंगे।सकेंगे।