टॉप न्यूज़

नेशनल लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए वाहन रवाना; प्रधान जिला न्यायाधीश ललित किशोर ने दिखाई हरी झण्डी

14 मार्च को ग्वालियर जिले में भी नेशनल लोक अदालत लगेंगी , जिला कोर्ट व कुटुंब न्यायालय सहित सिविल कोर्ट डबरा व भितरवार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा

ग्वालियर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में भी 14 मार्च को नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष  ललित किशोर ने लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए बुधवार को हरी झण्डी दिखाकर प्रचार वाहनों को रवाना किया।

 इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश ऋतुराज सिंह चौहान सहित जिला न्यायालय के अन्य न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रियंक भारद्वाज व जिला विधिक सहायता अधिकारी कुमारी अंकिता शांडिल्य सहित अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे। 

 ज्ञात हो 14 मार्च को जिला न्यायालय व कुटुंब न्यायालय सहित सिविल न्यायालय डबरा व भितरवार में नेशनल लोक अदालत का आयोजन होगा।होगा।