ग्वालियर के बालाजी गार्डन में उस वक्त हंगामा मच गया जब विदाई के समय दुल्हन ने दूल्हे से शादी के बाद उसके साथ जाने से इनकार कर दिया। इस बीच दुल्हन को इस बात का पता चल गया था कि उसका होने वाला पति का एक डेढ़ साल से दूसरी शादी-शुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसकी बात की जानकारी दूल्हे की प्रेमिका ने खुद दुल्हन को दी थी।
घटना कंपू थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने जा पहुंचे। जहां दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे की सहमति से बात करने को राजी हो गए। वही पुलिस ने फिर से शिकायत आने पर कार्रवाई करने की बात कही है।
पुलिस के अनुसार ग्वालियर के नाका चंद्रबनी निवासी युवती की शादी गुडीगुड़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। इसके बाद कंपू थाना क्षेत्र के बालाजी गार्डन में शादी समारोह का कार्यक्रम हो चुका था। बीते मंगलवार की सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगुन फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन कॉल दुल्हन के पास आया था। उसने उसे बताया था कि उसका उसके होने वाले पति से एक-डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वहां वह उसे धोखा दे रहा है और शादी के बाद उसे छोड़ देगा। लेकिन फिर भी दुल्हन ने दूल्हे पर विश्वास किया कि वह यहां सब छोड़ देगा। फिर भी शादी के दौरान भी दूल्हा प्रेमिका से बातचीत करता रहा इसके सबूत के तौर पर प्रेमिका ने दुल्हन को उसके मैसेज और फोटो भेजने लगी। जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया और उसका गुस्सा फूट गया। जबकि प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। और वहां अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इस सारी बातों को सही बताते हुए कबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई भी बता दी। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शादी में खर्च हुआ पैसा वापस मांगा है। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद उनकी काउंसलिंग की इसके साथ ही दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ शादी में हुए लेन-देन को वापस देने को राजी हो गए और इस बात की सहमति होने पर वापस थाने से लौट गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी CSP रॉबिन जैन का कहना है कि अगर दुल्हन इस मामले को लेकर शिकायत कर दूल्हे के खिलाफ FIR कराती है तो दूल्हे के खिलाफ कानून कारवाई की जाएगी।
इधर पीड़िता दुल्हन का कहना है कि शादी का कार्यक्रम हो चुका था, मंगलवार की सुबह दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगून फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन कॉल दुल्हन के पास आया था। उसने उसे बताया था कि उसका उसके होने वाले पति से एक डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। वह उसे धोखा दे रहा है शादी के बाद उसे छोड़ देगा। लेकिन फिर भी दुल्हन ने दूल्हे पर विश्वास किया कि बाद में वह यह सब छोड़ देगा। फिर भी शादी के दौरान दूल्हा प्रेमिका से बातचीत करता रहा, इसके सबूत के तौर पर प्रेमिका दुल्हन को उसके मैसेज और फोटो भेजने लगी। जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया।
वही इस मामले में दुल्हन के भाई और शिकायतकर्ता का कहना है कि मेरी बहन की शादी थी, विदाई का कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच गिरिराज की पत्नी ने कुछ मैसेज और फोटो भेजे थे, उसके साथ में वहां फोटो वीडियो भी भेजे हैं। जिस वजह से अब हम शादी नहीं करना चाहते हैं, क्योंकि यह लड़का धोखेबाज है। अब हम यह चाहते हैं कि हमारा जो भी शादी में खर्चा हुआ है वह हमें वापस मिले और इसके साथ ही दूल्हे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाए।
पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर की काउंसलिंग
मीडिया के समक्ष CSP ग्वालियर रोबिन जैन ने बताया कि दुल्हन ने दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया है। दुल्हन को इस बात का पता चल गया था कि उसका होने वाला पति का एक डेढ़ साल से दूसरी शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसक बात की जानकारी दूल्हे के प्रेमिका ने खुद दुल्हन को दी थी। घटना कंपू थाना क्षेत्र की है। जिसके बाद दोनों पक्ष पुलिस थाने जा पहुंचे। जहां दुल्हन ने दूल्हे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दोनों पक्षों को बिठाकर उनकी काउंसलिंग की। इसके बाद दोनों पक्ष एक दूसरे की सहमति से बात करने को तैयार हो गए। वही पुलिस ने फिर से शिकायत आने पर कार्रवाई करने की बात कही है।है।
