टॉप न्यूज़

ग्वालियर जिले में LPG एवं डीजल, पेट्रोल की कोई किल्लत नहीं है : कलेक्टर ने गैस एजेंसी संचालकों एवं व्यापारियों के साथ की बैठक

अगर कोई घरेलू गैस सिलेण्डर से किसी ने व्यवसायिक सिलेण्डर में रिफिलिंग करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाएगी

जिले में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस उपलब्ध है,ग्वालियर में घरेलू गैस, डीजल एवं पेट्रोल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी, जिलेवासियों को घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं हैहै

ग्वालियर। जिले में घरेलू गैस एवं डीजल, पेट्रोल की कोई परेशानी नहीं है। कमर्शियल गैस सिलेण्डर की कमी है। अस्पताल एवं हॉस्टल को उपलब्ध कराया जाएगा व्यवसायिक सिलेण्डर। कलेक्टर रूचिका चौहान ने बुधवार को कलेक्टर सभागार में गैस एजेंसी संचालकों, चेंबर ऑफ कॉमर्स, व्यवसायियों एवं विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।  
कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि विभागीय अधिकारी जिले में घरेलू गैस की मांग को आंकलन करें। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि अगर कोई घरेलू गैस सिलेण्डर से किसी ने व्यवसायिक सिलेण्डर में रिफिलिंग करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। उन्होंने कहा है कि शहर में घरेलू गैस के लिए अवंतिका एवं अन्य गैस एजेंसियों की गैस लाइन उपलब्ध है। जिसे भी आवश्यकता है वह गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकता है।
कलेक्टर रूचिका चौहान ने बैठक में कहा है कि जिले में पर्याप्त मात्रा में घरेलू गैस उपलब्ध है। जिले में घरेलू गैस, डीजल एवं पेट्रोल की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। जिलेवासियों को घरेलू गैस, पेट्रोल एवं डीजल के लिए परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह एजेंसी के साथ मिलकर जिले में घरेलू गैस की मांग का आंकलन करें, जिससे गैस सप्लाई में परेशानी नहीं हो। उन्होंने कहा कि शहर में गैस सिलेण्डर एवं पाईप लाइन के माध्यम से सप्लाई की जा रही है। कलेक्टर रूचिका चौहान ने फूड विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह गैस एजेंसी से संपर्क बनाए रखें किसी भी परेशानी आने पर तत्काल कार्रवाई करें। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि घरेलू गैस सिलेण्डर से किसी अन्य सिलेण्डर में गैस रिफिलिंग नहीं करें, ऐसा करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, साथ ही गैस का भण्डारण करने वाले  लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में गैस एजेंसी संचालक एवं व्यवसाइयों ने भी अपने- अपने सुझाव रखे। कलेक्टर रुचिका चौहान ने वर्तमान समय में व्यवसायिक गैस सिलेण्डर की कमी है। इसको देखते हुए व्यवसायिक वैकल्पिक संसाधनों का उपयोग करें। आने वाले दिनों में स्थिति सामान्य होने पर नियमित सप्लाई की जायेगी।जायेगी।