स्पोर्ट्स

जीडीसीए ने मो. आरिफ को श्रद्धांजली दी ; वरिष्ठ एवं वर्तमान क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ जीडीसीए पदाधिकारियों ने भावभिनी पुष्पांजलि अर्पित की

श्रद्धांजली सभा के बाद जीडीसीए अध्यक्ष मेहता ने बताया कि जल्द ही जीडीसीए द्वारा एक खिलाडी कल्याण प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी

ग्वालियर। शहर के  कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर ग्वालियर के प्रसिद्ध रणजी ट्राफी खिलाडी मो. आरिफ को ग्वालियर के वरिष्ठ एवं वर्तमान क्रिकेट खिलाड़ियों एवं क्रिकेट एसोसिएशन के  पदाधिकारियों द्वारा आज भावभिनी श्रद्धांजली दी गई। 

मंगलवार की दोपहर 12 बजे स्टेडियम में आयोजित श्रद्धांजली सभा में रिटायर्ड वरिष्ठ आईएएस एवं जीडीसीए अध्यक्ष प्रशांत मेहता, सचिव संजय आहूजा, रवि पाटनकर, जीवाजी विवि के पूर्व खेल निर्देशक सतीश गुप्ता, संग्राम कदम, अनवर खान, अवधेश भटनागर, आलोक यादव, संजय सिंह धाकड, मुरैना क्रिकेट एसोशियेशन से तस्लीम खान के अलावा मो. आरिफ के क्रिकेट कोच व तानसेन क्रिकेट क्लव के अध्यक्ष इन्द्रजीत शिन्दे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।  

श्रद्धांजली सभा के बाद जीडीसीए अध्यक्ष मेहता द्वारा बताया गया कि जल्दी ही जीडीसीए द्वारा एक खिलाडी़ कल्याण प्रकोष्ठ की स्थापना की जाएगी। जिससे खिलाडियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जावेगी । उन्होंने मो. आरिफ के परिवार एवं बच्चों के लिये हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। जीडीसीए अध्यक्ष ने कहा ग्वालियर में किसी भी प्रकार की मदद आर्थिक रूप से कमजोर खिलाडियों को हमेशा की जावेगी, जिसके लिये अतिशीघ्र एक प्रकोष्ठ बनकर तैयार होगा।

बीमारी से हारकर हमें अलविदा कह गया हमारा “मुवीन”

ग्वालियर के एक बेहतरीन क्रिकेट ऑलराउंडर और पूर्व रणजी खिलाड़ी स्व. मोहम्मद आरिफ (मुवीन) के क्रिकेट प्रशिक्षक इंद्रजीत शिंदे के आव्हान पर मंगलवार को शहर के जांबाज क्रिकेटर को श्रद्धांजलि देने अधिकांश सीनियर और जूनियर खिलाड़ी कै. रूप सिंह स्टेडियम पहुंचे थे। 

 श्रद्धांजलि देने के बाद हर खिलाड़ी बेहद मायूस और सबकी आँखें नम थीं कि अब वो खिलाड़ी और कोच हमेशा के लिए ये मैदान  छोड़कर चला गया है। एक संस्मरण सुनाते हुए भावुक हुए आरिफ के कोच ने बोला कि कितनी भी टफ मैच पोजिशन में हो, आखिर तक हार ना मानने वाला हमारा योद्धा खिलाडी बीमारी से हारकर सभी को अलविदा कह गया है…